Mandi News : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला सम्पन्न

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया मेले का समापन

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला रिवालसर आज विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि त्रिवेणी नाम से विख्यात धार्मिक स्थल रिवालसर में बौद्ध धर्म गुरू पदम सम्भव के जन्म दिन के रूप में इस मेले का आयोजन हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिक्खों के दसवें गुरू गोबिन्द सिंह और लोमष ऋषि की तपोस्थली के नाम से रिवालसर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है। 

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बल्ह का विकास काँग्रेस की देन है और बल्ह में जो भी विकास हुआ है वह राजा वीरभद्र के आशीर्वाद से संम्भव हुआ है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हैं और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन के तहत प्रदेश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि जहाँ तक बल्ह के विकास की बात है, बल्ह को उपमण्डल का दर्जा देकर यहाँ पर हर विभाग का कार्यलय स्थापित कर आम जनमानस को सुविधा उपलब्ध करवायी गई है ताकि उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्य करवाने में आसानी हो सके।https://tatkalsamachar.com/una-news-naisa-multiplast-job/ उन्होंने कहा भविष्य में बल्ह में सिविल जज कार्यालय, डीएसपी कार्यालय और रिवालसर में जल शक्ति विभाग का मण्डल कार्यालय मुख्यमंत्री के माध्यम से स्थापित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रिवालसर झील के चारों ओर के क्षेत्र का सौंदर्यकरण किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से इस पर होने वाले अनुमानित खर्च के अनुसार धनराशि स्वीकृत करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद व सहयोग हमेशा मिलता रहा है और इसी के चलते बल्ह के विकास को गति प्रदान की जा रही है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।

इन्हें किया गया सम्मानित

सुई धागा प्रतियोगिता में पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन ने प्रथम जबकि नव ज्योति महिला मण्डल सदेहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। तीन टाँग दौड़ में महिला मण्डल गुलैला प्रथम और पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन दूसरे स्थान पर रहा। रस्सा कस्सी में महिला मण्डल धनेड़ ने पहला स्थान जबकि महिला मण्डल आमलागलू गुम्हू दूसरे स्थान पर रहा। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अंजना कुमारी और शीला शर्मा विजेता रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मण्डल धनेड़ की रेवती देवी प्रथम, नैणा माता महिला मण्डल की लता देवी द्वितीय तथा पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन की गीता देवी तीसरे स्थान पर रही। पुरूषों की शतरंज प्रतियोगिता में रमेश कुमार शर्मा प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय और सम्राट सोनी तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिलाओं की शतरंज प्रतियोगता में तृप्ता शर्मा प्रथम और रूहानिका शर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं मुख्यातिथि ने विभिन्न महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया। मेले के दौरान महिला मंडलों, स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago