Categories: BlogHimachal Pradesh

Himachal News : हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 27 मई से 4 जून तक

हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड फेयरलान्ज, शिमला के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज बताया कि बोर्ड द्वारा विभागीय परीक्षाएं 27 मई से 4 जून, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।


उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे अपने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से मानव सम्पदा पोर्टल पर 11 मार्च से 10 अपै्रल, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आवेदन तभी मान्य होंगे, जब उन्हें सम्बंधित विभागाध्यक्षों द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।

विभागाध्यक्ष अभ्यर्थियों द्वारा किए गए आवेदनों को 22 अपै्रल, 2025 तक अनुमोदित कर पाएंगे। इसके उपरांत विभागाध्यक्ष की विंडों स्वतः ही बंद हो जाएगी। परीक्षा की समयसारिणी व ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी हिप्पा की वैबसाइट ूूू www.hipashimla.nic.in     पर उपलब्ध है।


उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 27 मई से 4 जून, 2025 तक जारी समयसारिणी अनुसार राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला में किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पेपर नम्बर-1 ‘वित्तीय प्रशासन’ में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस पेपर का आयोजन बोर्ड द्वारा मण्डी तथा धर्मशाला केंद्रों में भी किया जाएगा। निर्धारित परीक्षा तिथियों में अपरिहार्य कारणों से संशोधन भी किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि यह विभागीय परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार/नायब तहसीलदार, भारतीय वन सेवा/हि.प्र. वन सेवा तथा अन्य सभी राजपत्रित अधिकारी और पात्र अराजपत्रित अधिकारी, (अधीक्षक वर्ग-2 और वरिष्ठ सहायक) तकनीकी व गैर तकनीकी, आबकारी एवं कराधान विभाग के आबकारी और कराधान निरीक्षक, परिवहन विभाग के अधिकारी/पात्र कर्मचारी, https://tatkalsamachar.com/shimla-news-illegal-liquor/ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारी/पात्र कर्मचारी, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अभियंता अधिकारी (सिविल/इलैक्ट्रिकल/यांत्रिक), हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता (सिविल/वरिष्ठ प्रबंधक) के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए विभागीय कानूनगो के लिए आयोजित की जाएगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago