Bharat

Mandi News: नगर निगम मंडी चुनाव: नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 

सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी (वार्ड नंबर 1 से 13 ) एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिन्द्र कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से आज पांच नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें अलकनंदा हांडा, राजीव वैद्य, प्रवीण कुमार, विवेक और गौरव ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से सरिता हांडा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से नीलम शर्मा ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए।

वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से संतोष ने अपना नामांकन दाखिल किया जबकि नर्वदा देवी ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से रजनी चंद्रा तथा कृष्णा ठाकुर ने नामांकन प्रस्तुत किया।

वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) से वीरेंद्र सिंह आर्य तथा विनोद कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से आकाश शर्मा, अभिनव, यादविंदर, रूपेश कुमार, जैनेंद्र कुमार तथा सुदेश ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से नीम दासी ने नामांकन दाखिला किया। वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 (अनारक्षित) से विनय शर्मा ने जबकि, सुमन ने दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 10 सुहड़ा (अनुसूचित जाति महिला) से सुषमा कुमारी तथा नेहा ने नामांकन दाखिल किया।

वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से निखिल वालिया, गौरव शर्मा, वरुण तथा दिव्या हांडा ने नामांकन दाखिल किया तथा वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से चंद्रशेखर, योगेश, तेजिंदर सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किया, जबकि दिनेश कुमार ने दो सेट दाखिल किए। वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से गीतांजलि ने अपना नामांकन दाखिल किया व रजनी शर्मा ने दो सेट नामांकन के दाखिल किए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम मंडी (वार्ड नंबर 14 व 15) एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से धन देव और कृष्ण भानु ने नामांकन दाखिल किए, जबकि वार्ड नंबर 15 दौंहदी (अनुसूचित जाति महिला) से अंजया कुमारी तथा मीना देवी ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

नगर निगम मंडी में 15 वार्डों के चुनाव के लिए आज 43 नामांकन दाखिल किए गए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था, जबकि दूसरे दिन 15 नामांकन दाखिल हुए।  

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को प्रातः 10 बजे से शुरू की जाएगी। 6 मई को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 17 मई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक होगा।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago