मंडी : बढ़े मदद के हाथ कोरोना से मुकाबले को मिला उद्यमियों का साथ

मंडी जिला में औद्योगिक इकाइयों ने ‘सीएसआर’ में ऑक्सीजन बैंक के लिए दिए स्वास्थ्य उपकरण

कोरोना के संकटकाल में बहुत सी संस्थाएं अपनी अपनी तरह से मदद के हाथ बढ़ाने और मिलकर इस संकट से पार पाने में सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। इस कड़ी में जिला प्रशासन को कोरोना से मुकाबले में मंडी जिला के उद्यमियों का भी भरपूर साथ मिल रहा है। जिला की 13 औद्योगिक इकाइयों ने जिला प्रशासन को कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए बनाए ऑक्सीजन बैंक के लिए जरूरी स्वास्थ्य उपकरण प्रदान किए । उद्यमियों ने कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ओपी जरयाल के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल को यह सामग्री सौंपी।

फरमेंटा बायोटेक समेत 13 औद्योगिक इकाइयों ने बढ़ाया मदद का हाथ

मैसर्ज फरमेंटा बायोटेक टकोली ने 3 ओक्सीजन कॉंसंट्रªेटर (5 लीटर), 20 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, 50 पल्स ऑक्सीमीटर और 300 डिजिटल थर्मामीटर समेत  अन्य स्वास्थ्य सामग्री अतिरिक्त उपायुक्त को मदद के रूप में भेंट की।
इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र मंडी के महाप्रबंधक ओपी जरयाल तथा उपायुक्त कार्यालय के प्लानिंग ऑफिसर देेेवेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मैसर्ज एसपी पंडोह टकोली हाईवे लिमिटड ने 10 ऑक्सीजन फ्लोमीटर, 35 पल्स ऑक्सीमीटर तथा 50 डिजिटल थर्मामीटर भेंट किए। मै0 कम्पीटैन्ट ओटामोबाइल गुटकर ने 50 फेस शील्ड, 100 एन-95 मास्क, 5 ऑटोमैटिक सैनिटाईजर, 250 ग्लब्ज और 5 लीटर सैनिटाईजर भेंट किए। मै0 अशोका फर्नीचर मंडी ने 25 ऑक्सीमीटर और 25 डिजिटल थर्मामीटर प्रशासन को मदद के रूप में सौंपे।इसके अतिरिक्त मैसर्ज सिगल इंडिया लिमिटड मंडी ने 1 लाख रुपये कोविड राहत सामग्री खरीदने के लिए प्रशासन को भेंट किए। इसके अतिरिक्त जिला मंडी के अन्य उद्यमियों ने भी कोविड राहत सामग्री जिला प्रशासन को मदद के रूप मे भेंट की । जिनमें मैसर्ज विजय कपूर कन्सट्रक्शन, औद्योगिक क्षेत्र सौली खड्ड, मंडी, मैसर्ज अपराजिता इन्डस्ट्रीज, नलसर, मैसर्ज धीमान फर्नीचर, बगला, मैसर्ज श्री डीकोर, औद्योगिक क्षेत्र सौलीखड्ड, मैसर्ज हरि इन्डस्ट्रीज, बग्गी, मै0 शिवम स्टील इन्डस्ट्रीज औद्योगिक क्षेत्र सौलीखड्ड, मैसर्ज मोहन स्टील इन्डस्ट्जि, धनोटू तथा मैसर्ज बैहल मोटर्ज प्रा0 लि0 औद्योगिक क्षेत्र, सौलीखड्ड प्रमुख हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त ने जताया आभार
अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कोरोना महामारी में लोगों की सहायता के लिए आगे आने वाले सभी उद्यमियों का धन्यवाद किया।  उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिलकर प्रयास करने से जीत पक्की है। आपसी सहभागिता से हम इस कठिन समय से पार पाएंगे।
बता दें, जिला में औद्योगिक इकाइयों से समन्वय कर ‘सीएसआर’ के तहत सहयोग के लिए अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ओपी जरयाल को कमेटी का संयोजक बनाया गया है, जिन्हें औद्योगिक इकाइयों से समन्वय का जिम्मा सौंपा गया है।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago