Committee constituted for management and problem monitoring for Covid -19
देश सरकार के निर्देश पर सोलन जिला में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने एवं प्रबन्धन के लिए एक समिति गठित की गई है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।
केसी चमन ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त सोलन इस समिति के अध्यक्ष हैं। सहायक आयुक्त (एलआर) सोलन, सहायक आयुक्त सोलन, जिला पंचायत अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास विभाग के परियोजना अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन समिति के सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि यह समिति रोगी वाहन की उपलब्धता, दवा एवं आॅक्सीजन इत्यादि की उपलब्धता के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित बनाएगी। इस कार्य के लिए यह समिति दैनिक आधार पर बैठक आयोजित करेगी और विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करेगी। समिति सभी स्तरों पर प्राप्त शिकायतों का उचित माध्यम के अनुसार अनुश्रवण कर निपटारा करेगी।
समिति जिला में आॅक्सीजन एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाएगी। समिति की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन जिला के सभी खण्ड चिकितस अधिकारियों के साथ निरंतन संवाद एवं समन्वय स्थापित करेंगे ताकि होम आईसोलेशन में रखे गए कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को समय पर दवा प्रदान करने के साथ-साथ अन्य समस्याओं का निपटारा किया जा सके। समिति होम आईसोलेशन में रखे गए रोगियों को आवश्यकता पड़ने पर समर्पित कोविड केयर केन्द्रों में भेजने के लिए वाहनों की उपलब्धता एवं प्रबन्धन का अनुश्रवण भी करेगी।
केसी चमन ने कहा कि समिति ने अपना कार्य आरम्भ कर दिया है और समिति के निर्देश पर सभी उपमण्डलों में ग्राम पंचायत स्तर तक टीमें गठित करने का कार्य आरम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य 24 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि कोविड-19 रोगियों की समस्याओं का त्वरित निपटारा एवं प्रबन्धन सुनिश्चित हो सके।
.0.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…