सिरमौर : होम आइसोलेट कोविड संक्रमित व्यक्तियों के सवालों की कुंजी है स्वयं सहायता पुस्तिका – डॉ परुथी

नाहन,  उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परूथी ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित की गई स्वयं सहायता पुस्तिका होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड संक्रमित व्यक्तियों के सवालों की कुंजी है।डॉ परुथी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेशन कोविड रोगियों की निगरानी एवं देखभाल के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इस पुस्तिका में होम आइसोलेशन की शर्तों, मरीजों व देखभालकर्ता को आवश्यक निर्देश, स्वयं के स्वास्थ्य की निगरानी, ई-संजीवनी ओपीडी सेवाओं, पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग के तरीके, जरूरी पोषण चार्ट सहित रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों एवं आपात सहायता हेतु दूरभाष नम्बरों की जानकारी इत्यादि का समावेश किया गया है। वर्तमान में यह पुस्तिका होम आइसोलेट व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य जारी है। सिरमौर के लिए स्वयं सहायता पुस्तिका की लगभग पांच हजार प्रतियां जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में प्राप्त हुई हैं, जिन्हें आगे वितरण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय और जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय को सौंप दिया गया है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ के के पराशर ने कहा कि सभी स्वास्थ्य खंडों में आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को यह पुस्तिका खण्ड चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से समयबद्ध वितरण के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क विभाग का स्वयं सहायता पुस्तिका प्रकाशित करने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इसमें प्रकाशित जानकारी काफी उपयोगी है और निश्चित तौर पर यह होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लिए काफी फायदेमंद सिद्ध होगी।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ राजेंद्र देव शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा नाहन में होम आइसोलेशन तथा लक्षणों के आधार पर कोरोना संक्रमित मरीजों को अतिरिक्त दवाइयां घर द्वार पर पहुँचाई जा रही है ताकि वह जल्दी ठीक हो सकें। इस दौरान नाहन में पाया गया है कि यदि संक्रमित व्यक्ति आयुष विभाग द्वारा दी गई दवाई को तीसरे दिन से लेना आरम्भ करे तो छठे-सातवें दिन तक उनमें काफी सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों के लिए स्वयं सहायता पुस्तिका लाभप्रद साबित होगी।
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago