DC's appeal...Eligible beneficiaries should come forward to get the second dose of corona vaccine
डीसी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के सभी पात्र लाभार्थियों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि जिन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लिए 84 दिन हो गए हैं वे दूसरी डोज लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण हेतु सभी जरूरी प्रबंध किए हैं।
उपायुक्त ने आग्रह किया कि पात्र लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समय से कोरोना की दूसरी खुराक अवश्य लें। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना वैक्सीन की करीब 10 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 7 लाख 32 हजार से अधिक पहली और 2 लाख 63 हजार से अधिक को दूसरी डोज लगाई गई है।
अरिंदम चौधरी ने कहा कि कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब तक कोरेाना पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता बचाव के लिए पहले की ही तरह सावधान रहें। किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कोविड अनुरूप व्यवहार जारी रखें। मास्क का प्रयोग व आवष्यक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हाथों को बार बार साफ करते रहें।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…