Categories: Blog

बिलासपुर : वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां में 12 सितम्बर को जनमंच कार्यक्रम होगा आयोजित – नरेश वर्मा

बिलासपुर 2 सितम्बर – जनमंच कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा क्षेत्र झंडूता में 12 सितम्बर को 10 बजे वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां में  किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम झंडूता नरेश वर्मा ने पंचायत समिति हॉल विकास खण्ड झंडूता में जनमंच कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


उन्होंने बताया कि जनमंच  कार्यक्रम  की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे। उन्होंने बताया जनमंच में ग्राम पंचायत बड़गांव गलु, कोसरियां, नघियार, घराण, सनीहरा, कुल्जयार और भड़ोली कलां के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होने बताया कि इन पंचायतों में प्री जनमंच शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें 4 सितम्बर को बड़गांव गलु, 5 सितम्बर को नघियार, 6 सितंबर को कोसरियां, 7 सितंबर को घराण, 8 सितंबर को 10 बजे सनीहरा और 2 बजे भड़ोली कलां तथा 9 सितंबर को कुल्जयार में प्री जनमंच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि प्री जनमंच शिविरों में लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा और मौके पर अधिकारियों द्वारा उनका समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Tatkal Samachar Bilaspur : Jan Manch Program


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिन्ह्ति पंचायतों में सरकारी योजनाओ का निरिक्षण कर उनके फोटो सहित रिपोर्ट 9 सितंबर  को 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय में भेजना सुनिचित करें। उन्होने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में सरकारी विभागों की योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

Bilaspur: Jan Manch program will be organized in Senior Secondary School Kosariyan on September 12 – Naresh Verma


उन्होंने बताया कि जनमंच तथा प्री जनमंच में कोविड 19 नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा  
इस अवसर पर तहसीलदार मुल्तान सिंह बन्याल, तहसील कल्याण अधिकारी कमल कांत, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अरविंद टंडन, नायब तहसीलदार बालक राम, विषयवाद विशेषज्ञ अशोक चन्देल, एस डी ओ जल शक्ति विभाग रत्न देव, एसडीओ विद्युत नंद लाल, अधीक्षक मस्त राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago