मंडी :- कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज मण्डी के परिधि गृह परिसर में स्थित जन संवाद कक्ष में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मण्डी जिला इकाई की ओर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों के हित में बेहतर करने का प्रयास किया है और उन्हें पूरा वेतन तथा सभी देय लाभ समय-समय पर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों का हमेशा सहयोग मिला है।

सरकार ने कर्मचारी हितों के लिए तत्परता से काम किया है।अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मंडी इकाई की ओर से प्रदेश महासचिव राजेश शर्मा, मंडी इकाई के अध्यक्ष चमन ठाकुर, महामंत्री लाल सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने कर्मचारी हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया।

 महासंघ ने विभिन्न विभागों में 3 जनवरी, 2022 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को 2 साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने पर अन्य कर्मचारियों के समान उच्च वेतनमान प्रदान करने और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (आईटी) को भी दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिक की तर्ज पर उच्च वेतनमान प्रदान करने की घोषणा तथा संशोधित वेतनमान लागू करने सहित कर्मचारी हित में उठाये गए विभिन्न कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago