शिमला :- दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल में लोगों को देंगे बेहतर सेवाएं

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि हिमाचल में लोगों को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर सुविधाएं देंगे। शिमला में प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह जेटा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में गवर्नेन्स का जो मॉडल लागू किया है उसे हिमाचल में भी लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा की हिमाचल में लोगों को निशुल्क शिक्षा, मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि फ्री सुविधाएं देने के बाद भी दिल्ली में सरप्लस बजट है।

उन्होंने कहा की यह विडंबना ही है कि हिमाचल में मेडिकल जैसी उच्च शिक्षा के लिए  युवाओं को विदेश का रुख करना पड़ रहा है। हिमाचल में  क्वालिटी एजुकेशन का अभाव है। राज्य में शिक्षा के नाम पर फर्जी डिग्री का गोरख धंधा चलाया गया जो कि शर्मनाक है। हजारों की संख्या में राज्य में फर्जी डिग्रियां बांटी गई। 


देवेंद्र चौहान ने कहा की हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनका दोहन  कर लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। लेकिन सरकारों ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी तरह राज्य में विद्युत परियोजनाएं आर्थिक स्थिति को सुधार सकती है। इसके लिए भी काम किया जायेगा।

इसी तरह बागवानी को विकसित करने के लिए काम किया जायेगा। सेब और अन्य फलों के प्रोसेसिंग प्लांट्स लगाए जायेंगे ताकि बागवानों और किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिले और उनका शोषण न हो।


उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार ने दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली और पानी की सुविधा देकर दिखा दिया है कि वो  गरीब ओर आम लोगों की हितेषी है।उन्होंने कहा की राज्य में कांग्रेस और भाजपा अदला बदली की सरकारें चलाती रही है, मगर अब आम आदमी पार्टी के तौर पर लोगों को विकल्प मिला है।

तीसरे विकल्प के रूप आम आदमी  पार्टी को व्यापक स्वीकारिता मिली है।
उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी अपना सदस्यता अभियान तेज करेगी। अभी तक तीन लाख से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके है। लीगल सेल के तहत भी तीन हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान ग्राउंड स्तर पर चलाया जा रहा है।अन्य पार्टियों की तरह बढ़ा  चढ़ा कर सदस्यता नहीं दिखाई जाएगी।


उन्होंने कहा की कल मंडी में होने वाली अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली पार्टी में नया उत्साह का संचार होगा।इस मौके पर आप के एससी सेल के शिमला जिला अध्यक्ष ईशान सहलोत्रा , एडवोकेट बीएन मेहता भी मौजूद रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago