मुख्यमंत्री ने पंडोह बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोमवार सायं क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंच कर पंडोह के समीप दयोड में हुई बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने दुर्घटना में बस चालक की मृत्यु पर गहरा दुःख जताया और उनके परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाया।

 मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को त्वरित राहत प्रदान करने तथा अस्पताल प्रशासन को इनके बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2.50 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है। 

इस अवसर पर सुन्दरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष दिलीप, नगर निगम मंडी की महापौर दिपाली जसवाल, उप-महापौर वीरेंद्र भट्ट और अन्य पार्षद, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago