Mandi : विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को लेकर दूसरी रिहर्सल सम्पन्न

8 दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना को लेकर 33 – मण्डी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तैनात मतगणना कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल आज वल्लभ राजकीय महाविघालय मण्डी में समपन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मण्डी रितिका ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी  ने कहा कि मतगणना के समय सभी को हर तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने रिहर्सल में मतगणना को लेकर तैनात कर्मियों को ईवीएम मतगणना से जुड़ी विस्तरित जानकारी मुहैया करवाई गई। इसके अलावा डाक मतपत्रों की गणना बारे भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाई गई तथा उनकी  स्कैनिंग प्रक्रिया बारे भी जानकारी दी गई।उन्होने बताया कि इस बार ईवीएम मतगणना को लेकर कुल 14 टेबल लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त डाक मतपत्रों एवं सर्विस मतों की गणना के लिए कुल 6 टेबल लगाए गए हैं। https://www.tatkalsamachar.com/hamirpur-election-commission-of-supervision/इस रिहर्सल में 33-मण्डी निर्वाचन क्षेत्र से तैनात मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, इटीपीबीएस व पीबीएस स्टाफ सहित कुल 150 मतगणना कर्मियों ने भाग लिया। रिटर्निग अधिकारी व एसडीएम मण्डी ने बताया कि मतगणना को लेकर तैनात कर्मियों की अंतिम चुनावी रिहर्सल 7 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी। मतगणना 8 दिसम्बर को प्रात: आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। प्रातः 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी तथा प्रातः 8:30 बजे से ईवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी।

ईवीएम से मतों की गिनती व डाक मतपत्रों की गिनती सामान्तर चलेगी।

इस अवसर पर बीडीओ सदर प्रिंयका वर्मा, तहसीलदार सदर शांता कुमार, तहसीलदार कोटली सतिंदरजीत, नायब तहसीलदार सदर विजय शर्मा, निर्वाचन कानूनगो नवीन ठाकुर, नीलम सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

6 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

7 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago