Manadi News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने साइकिलिंग एक्सपीडिशन को किया रवाना

स्वीप कार्यक्रम के तहत आम लोगों को मतदान का महत्व बताने  और एक जून को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के स्टेट आइकन मंडी निवासी जसप्रीत पाल की अगुवाई में साइकिल एक्सपीडीशन मंडी से रवाना हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने शनिवार को सुबह 6 बजे सेरी मंच से रवाना किया। छह दिवसीय साइकिल एक्सपीडिशन जोगिन्द्रनगर, पालमपुर, धर्मशाला, बनीखेत, चम्बा होते हुए 30 मई को भरमौर में समाप्त होगी। साइकिलिंग एक्सपीडिशन में जसप्रीत के साथ एक साईकिलिस्ट भरमौर तक उनके साथ रहेगा।


इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने कहा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज मंडी से साइकिलिंग एक्सपीडिशन की शुरुआत की गई है। साइकिल एक्सपीडीशन हिमाचल प्रदेश चुनाव आयोग के स्टेट आइकन मंडी निवासी जसप्रीत पाल की अगुवाई में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला की प्रत्येक विधानसभा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। पिछले चुनावों में जहां कम मतदान हुआ था वहां पर लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष गतिविधियां चलाई जा रही है। https://tatkalsamachar.com/officers-and-employees-voted-election/ उन्होंने विश्वास जताया कि इससे जिला मंडी में भारत निर्वाचन आयोग के ‘स्वीप’ कार्यक्रम के उल्लेखनीय परिणाम सामने आएंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में जिले के मतदाता अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।


जसप्रीत पॉल ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि चुनाव आयोग ने मुझे स्टेट आइकन बनाया है। उन्होंने कहा कि जैसे हम त्योहारों को खुशी के साथ मनाते हैं वैसे ही प्रजातंत्र के इस त्यौहार को खुशी के साथ मनाएं और एक जून मतदान करें।  मतदान करके हम देश के प्रति अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं। https://www.youtube.com/watch?v=DG6XaCerfHo उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है। इसलिए एक जून को जरूर मतदान करें।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश हर क्षेत्र में नंबर वन है और इसे मतदान प्रतिशतता में भी नंबर वन लाना है।


इस अवसर पर एडीसी मंडी  रोहित राठौर, तहसीलदर निर्वाचन राजेश शर्मा, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी विजय गुप्ता, सहायक नोडल अशोक ठाकुर, 33-मंडी विधानसभा के नोडल अधिकारी सुभाष चंद और सहायक नोडल अधिकारी प्रो सुरज मणि ठाकुर और अन्य लोग मौजूद रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago