Chamba News: जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित हुए चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम

लोकसभा निर्वाचन-2024 के सफल संचालन के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिहर्सल कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ईवीएम व वीवीपैट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमतापूर्वक निवारण करने वारे विस्तृत जानकारी दी गई ।

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में चुराह विधानसभा  क्षेत्र के तहत पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों के लिए दूसरे चरण का मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय तीसा के सभागार में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में लगभग छ: सौ पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न दिशा-निर्देशों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा मतदान के दौरान अपनाई जाने वाली चुनावी प्रक्रियायों बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

मतदान पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में पोस्ट बैलट पेपर के माध्यम से 19 कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा लोकसभा चुनावों में तैनात 550 कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी के खेल मैदान में एडीएम चंबा राहुल चौहान की अध्यक्षता में दूसरे चरण की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। https://tatkalsamachar.com/officers-and-employees-voted-election/ रिहर्सल कार्यक्रम में 550 पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रक्रिया  के सफल संचालन में  टीम वर्क  की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए एडीएम ने नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट के सुगमता के साथ संचालन के साथ भारतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया  को लेकर   निर्धारित  दिशा-निर्देश का पालन करना सुनिश्चित बनाया जाए। 

विधानसभा क्षेत्र चम्बा के अंतर्गत लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुरुष, महिला, दिव्यांग व युवा पीठासीन अधिकारियों, तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों  के लिए दूसरे  चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन मिलेनियम बहुतकनीकी संस्थान चम्बा सभागार  में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की।कार्यक्रम में लगभग छ: सौ पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा अपने ईडीसी भी प्राप्त किए तथा चम्बा कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र के इलावा किसी दूसरे लोक सभा क्षेत्र के मतदाता अधिकारियों तथा उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अधिकारियों ने पोस्ट बैलेट प्राप्त किए व पोस्ट बैलेट के माध्यम  से मतदान किया।

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत एसडीएम भरमौर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में अध्यक्षता में दूसरे चरण की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। https://www.youtube.com/watch?v=_9Jn1QgD1pw कार्यक्रम में 130  पीठासीन व 145  सहायक पीठासीन अधिकारी  शामिल रहे ।   पूर्वाभ्यास सत्र दो समूह में  आयोजित किया गया। इस दौरान पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से 79 कर्मियों ने मतदान भी किया। 

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में चुवाड़ी मैदान में दूसरे चरण की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई। इस रिहर्सल में लगभग 564 पीठासीन अधिकारियों व पोलिंग अधिकारियों ने भाग लिया। 

इस दौरान रिहर्सल कार्यक्रम में मंडी, शिमला  व हमीरपुर से आये 86 कर्मचारियों  ने अपना मतदान किया। कार्यक्रम के दौरान 460 कर्मचारियों को विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र में दी जाने वाली ड्यूटी के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago