Bilaspur :- Make children aware of road safety through movies
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में आज बचत भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला में सड़क सुरक्षा गतिविधियों, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान व अध्ययन तथा दुर्घटनाओं के आंकड़ों की निगरानी आदि पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पंकज राय ने बताया कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी सड़क इंजीनियरिंग उपायों के अनुसार ब्लैक स्पाॅट की पहचान व सुधार किए जा रहे है जिसके अंतर्गत छडोल व जामली सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर क्रैश बैरियर स्थापित लगा दिये है तथा अन्य चिन्हित स्थानों पर कार्य प्रगति पर है।
उन्होने बताया कि स्कूलों में बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उदेश्य से शिक्षा विभाग द्वारा पेंटिग व पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई। उन्होने कहा कि स्कूलों में खेल खेल में स्वच्छता पीरीयड के दौरान सड़क सुरक्षा के बारे में 10 मिनट की विड़ियों बनाकर बच्चों को दिखाई जाए जिससे बच्चों को यातायात नियमों तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक हो सकें। उन्होने सभी जिला के सभी एसडीएम को नियमित अंतराल पर रोड़ सेफटी की बैठक करने के निर्देश दिए।
उन्होने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को टैªफिक पार्क के निर्माण के लिए भूमि का चयन करें ताकि जल्द ही इसका निर्माण किया जा सके। उन्होने पुलिस विभाग तथा एसडीएम को निर्देश दिये कि स्कूली बसों की भी नियमित अंतराल पर जांच करें।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि बरमाणा में चिन्हित नो पार्किंग क्षेत्र में ट्रकों को पार्क ना करने में पुलिस को अपना सहयोग दें।
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन रामपाल, एस.डी.एम. सदर सुभाष गौतम, एसडीएम झण्डूता नरेश वर्मा, एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक अभियंता डी.सी. ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…
बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…