बिलासपुर :- जिला में विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करना मंडे बैठक का उद्देश्य

जिला बिलासपुर में विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन, प्रगति के लिए उचित दिशा निर्देश प्रदान करने तथा कार्यों की समीक्षा करने के लिए उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आज बचत भवन में आयोजित हुई।

उपायुक्त ने बैठक में कहा कि मई माह की 10 तारीख को जिला में सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की 100 से अधिक दिनों से लंबित शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कहा कि शहर से एम्स तक इलैक्ट्रिक मुद्रिका बस आरम्भ की गई है उसे एम्स के परिसर के भीतर तक ले जाने हेतु एम्स प्रशासन से बातचीत की जाएगी ताकि रोगियों को सड़क से अस्पताल तक पैदल ना चलना पडे़।


 उन्होने सबंधित अधिकारियों को मदर चाईल्ड केयर अस्पताल के निर्माण कार्य को जून माह के अंत तक पूरा करने तथा इसमें मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करवाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिये।

क्षेत्रीय अस्पताल के शौचालय के मरम्मत कार्यो को गति प्रदान कर शीघ्र पूरा करने को कहा।  श्री नैना देवी मंदिर न्यास के अधिकारियों को ट्रस्ट से संबंधित कार्यों के शीघ्र निपटान हेतु ई-ऑफिस कार्य प्रणाली को अपनाने को कहा।

उन्होने कहा कि गर्मियों के मौसम मंे लोगों को पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके इस लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी  जिला के उन क्षेत्रों के बारे में पूर्व में ही सूचना प्रदान करें जहां गर्मीयों में पेयजल का अभाव हो सकता है। बैठक में बंदला हाइड्रो इंजिनियरिंग कालेज में अतिरिक्त आवश्यकताओं, भगेड़ चैक तथा घुमाणी में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण आदि मुदों पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि मंडे बैठक को आयोजित करने का उदेश्य जिला में विभिन्न विभागों के माध्यम से होने वाली विकासात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करना है। इस बैठक के आयोजन के उदेश्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों द्वारा निर्धारित समयावधि में विभाग से संबंधित मुद्दों के संबंध में जागरूक व तैयार रहना आवश्यक है ताकि जनता की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा सके और जनहित में विकासात्मक गतिविधियों गति प्रदान कर समय पर पूरा किया जा सके।
बैठक में लगभग 70 मुद्दों पर चर्चा की गई।


इस अवसर पर एडीसी तोरुल रवीश, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम,ए.सी.एफ प्रदीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद उर्वशी वालियां, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण राजेन्द्र सिंह जुबलानी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, श्रम अधिकारी भावना शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राम पाल, जल शक्ति विभाग अधिशाषी अभियंता राकेश वैद्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago