नई दिल्ली :- मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद केन्द्र खोलने के लिए सहायता प्रदान करने के लिए केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन 11 खरीद केन्द्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद की जाएगी। 

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से ऊना में विद्युत वाहन विनिर्माण पार्क के लिए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया और कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। 

मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत करवाया कि राज्य सरकार ने कुल्लू के लिए स्वीकृत बुनकर केंद्र को कार्यशील बनाने के लिए तेजी से कार्य किया है। उन्होंने इसके लिए विशेषज्ञ सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे में बद्दी नोड स्थापित करने का आग्रह करते हुए कहा कि इसके लिए मंत्रालय की सहायता महत्त्वपूर्ण होगी।

केन्द्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने और इस मामले में तीव्र कार्यवाही करने को कहा।

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने चर्चा के दौरान बहुमूल्य सुझाव दिए।

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर इस अवसर पर उपस्थित थे। 

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago