तमिलनाडु में 31 अगस्त तक बढ़ाया लॉकडाउन

तमिलनाडु में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है. रविवार को प्रदेश में पूरी तरह से लॉकडाउन लागू रहेगा. हालांकि कई मामलों में छूट भी दी गई है. वैसे संस्थान जो मौजूदा वक्त में 50 फीसदी स्टाफ के साथ ऑफिस में काम कर रहे हैं. उन्हें यह संख्या 75 फीसदी तक करने की छूट दी गई है. सख्ती सिर्फ कंटेंमेट जोन में लागू रहेगी. राज्य सरकार ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए यह बात कही है.

एडवाइजरी में कहा गया है कि एक अगस्त से बिना एसी वाले होटलों में 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ लोगों को खाना खिलाया जा सकता है. हालांकि ढील के दौरान सभी लोगों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना अनिवार्य होगा. सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक होटल में खाना खाने की छूट होगी. जबकि रात नौ बजे तक पार्सल भेजा जा सकेगा.

सभी मंदिर, मस्जिद और चर्च, जिनकी रेवेन्यू 10,000 से कम है वो लोगों के लिए खोले जा सकते हैं. हालांकि इस दौरान उन्हें सभी मानक संचालन प्रक्रियाएं (SOP) फॉलो करना होगा. वहीं सब्जी की दुकानें शाम सात बजे तक खोली जा सकेंगी. वहीं फर्नीचर, टैक्सटाइल और अन्य अकेली दुकानें भी शाम सात बजे तक खुली रहेंगीं.

ई-कामर्शियल के जरिए सभी तरह के सामान मंगवाए जा सकेंगे. एक राज्य से दूसरे राज्य या फिर एक जिले से दूसरे जिले में घुसते हुए ई-पास दिखाना अनिवार्य होगा. सभी शॉपिंग मॉल्स बंद रहेंगे. साथ ही सभी नागरिकों से ट्रिप पर ना निकलने की अपील की गई है. सार्वजनिक वाहनों पर पाबंदी जारी रहेगी.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago