सुशांत सुसाइड केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए.

सुशांत सिंह राजपूत केस में अब बिहार पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. बिहार पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए मुंबई पुलिस से भी संपर्क बनाए हुए है. वहीं सुशांत की बहन मीतू सिंह और उनके दोस्त कृष्णा शेट्टी का बयान भी दर्ज कर लिया गया है. सुशांत के फैंस और कई सितारे इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.

ED (Enforcement Directorate)ने सुशांत की एफआईआर की मांगी डिटेल्स

प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर की पूरी जानकारी मांगी है. ईडी ने 15 करोड़ रुपये को लेकर भी जानकारी मांगी. सूत्रों के मुताबिक ED ने बिहार पुलिस को इस बाबत एक पत्र लिखा है. ED ने बिहार पुलिस से खातों के संबंध में भी जानकारी मांगी है.

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत केस की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट जाएं.

बिहार पुलिस ने सुशांत की बहन का दर्ज किया बयान

बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का स्टेटमेंट लिया है. सुशांत की बहन ने कहा, ‘रिया ने सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में कर लिया था. भूत प्रेत की कहानी सुना कर उनका घर भी बदलवा दिया था. बिहार पुलिस अब सुशांत का खाता खंगालने बैंक जाएगी. साथ ही उन डॉक्टरों से भी बिहार पुलिस पूछताछ करेंगी जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था.’

मायावती ने की सीबीआई जांच की मांग

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सीबीआई जांच की मांग की है. मायावती ने ट्वीट कर लिखा- बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है. अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे.

मुंबई पुलिस ने सुशांत से जुड़े लोगों से नहीं की बात- वकील

सुशांत के पिता के वकील ने आजतक के खास बातचीत में कहा कि मुंबई पुलिस ने अब तक सुशांत से जुड़े लोगों से बात नहीं की है. वे बस इंडस्ट्री के बड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है. सबसे दुख की बात ये है कि 40-45 दिन हो गए बड़े लोगों से घंटों पूछताछ की जा रही. पता नहीं वे क्या पूछ रही थी. फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म था भी तो वो कोई अपराध की धारा में नहीं आता.

महाराष्ट्र सरकार का CBI जांच से इनकार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरुरत नहीं है. मुंबई पुलिस इसकी जांच में सक्षम है.

मालूम हो कि सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद से बिहार पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है. रिया पर केके सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. के के सिंह ने रिया पर सुशांत को परेशान करने और उनके पैसे हड़पने का इल्जाम लगाया. वहीं मुंबई पुलिस सुशांत सुसाइड केस में अब तक 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं.

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago