मणिपुर: सेना पर घात लगाकर हमला, तीन जवान शहीद, 6 की हालत गंभीर

मणिपुर में सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया है. इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि 6 जवान घायल हो गए हैं. घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे राजधानी इंफाल से करीब 95 किलोमीटर की दूरी पर चंदेल जिले में हुई. यह पहाड़ी इलाका है.

भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान 4 असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए. जवानों पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला बोला था. इस हमले में 6 जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सूत्रों का कहना है कि मणिपुर के स्थानीय उग्रवादी समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हमले को अंजाम दिया है. सेना की ओर से उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

पिछले साल नवंबर में चंदेल जिले में ही असम राइफल्स के कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया था. उग्रवादियों ने सैन्य कैंप में बम फेंके थे. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी. इसके बाद उग्रवादी नजदीक की पहाड़ी में भाग गए थे. इस हमले में सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ था.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago