Categories: India

LG ने पेश किया इलेक्ट्रिक एयर प्यूरीफायर मास्क

[metadata element = “date”]

नई दिल्ली, टेक डेस्क. साउथ कोरियाई कंपनी LG ने एक इनोवेटिव इलेक्ट्रिक एयर प्यूरीफायर मास्क पेश किया है, जिसका इस्तेमाल आम मास्क की तरह किया जा सकेगा। इस एयरप्यूरी फायर मास्क को PuriCare वियरेबल एयर प्यूरीफायर के नाम से जाना जाएगा। मास्क साल 2020 की चौथी तिमाही तक कुछ चुनिंदा मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। 

इस वियरेबल एयर प्यूरीफायर में दो H13 HEPA फिल्टर दिए जाएंगे, जिन्हें रिप्लेस किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि यह एयर प्यूरीफायर आसानी से फेस को कवर कर लेगा। साथ ही इन्हें लंबे वक्त तक आसानी से यूज किया जा सकेगा। LG का PuriCare फेस मास्क बैटरी से चलेगा। कंपनी की तरफ से PuriCare फेस मास्क में 820mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में इस मास्क को सिंगल चार्ज में 8 घंटे तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा हाई-परफॉर्मेंस मोड में भी इसे दो घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

मास्क खतरनाक कीटाणुओं को मारने में सक्षम

फेस मास्क एयर प्यूरीफायर में ड्यूल फैन दिए गए हैं। साथ LG के पेटेंट वाला सेंसर मिलेगा। यूजर फेस मास्क को खुद ही साफ कर सकेंगे। मास्क का सेंसर यूजर की सांस लेने की रफ्तार के हिसाब से 3-स्पीड फैन्स की स्पीड सेट कर देंगे। LG के एयरप्यूरीफायर मास्क में UV-LED भी दी गई है, जिससे खतरनाक कीटाणुओ को मारा जा सकेगा। मास्क को फोन के ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकेगा।

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

1 hour ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

1 hour ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

2 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

2 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago