[metadata element = “date”]

हिमाचल प्रदेश के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले पर पुलिस ने कार्रवाई की है. शुरूआती जांच के बाद दो मुख्य आरोपी सहित एक अन्य सीनियर को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच कर रहे एएसपी प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है. एएसपी ने कहा कि मामला जमानती धाराओं में दर्ज है, जिसके चलते इनकी बेल थाने से ही हुई है. उन्होंने कहा कि घटना की तफ्तीश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में सोमवार रात को हुई मारपीट घटना के मामले पर कॉलेज प्रशासन ने दोनों मुख्य आरोपी सीनियर्स को सस्पेंड करने के बाद 2 और सीनियर प्रशिक्षु डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया है. आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया के मुताबिक ये चारों कॉलेज की जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक ये सस्पेंड रहेंगे.

बता दें कि जूनियर छात्र की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज है. मारपीट और रैगिंग धाराओं के तहत पुलिस मामले की जांच में जुटी है. बीते कल IGMC में न्यू ओपीडी ब्लॉक की इंस्पकेशन के लिए पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने कहा है कि घटना की छानबीन की जा रही है, पूरे मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

5 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

1 day ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago