Kullu :  कुल्लू जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाता इन दिनों अपने घर पर से मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं ।

कुल्लू जिले में  80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग मतदाता इन दिनों अपने घर पर से  मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रथम चरण में  मंगलवार तक जिले में 3114  दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं ने अपने घर पर से ही मत डाला है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले में अब तक 3114 दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं द्वारा अपने घर से मतदान किया जा चुका है। जिनमे 2478 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु व 636 दिव्यांग मतदाता   शामिल है।  उन्होंने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में 544 मतदाताओं मे से  530 मतदाताओं ने घर पर ही मतदान किया। https://www.tatkalsamachar.com/bilaspur-legislative…/ जिनमे  383 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु, व 147 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। कुल्लू विधानसभा में 958 मतदाताओेंं मे से 875 मतदाताओं  ने पोस्टल  बैलेट से घर से मतदान किया। इनमे 737 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु, व 138 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। बंजार विधान सभा से 859 मतदाता मे से 833 मतदाताओें ने मतदान किया। इनमे 634 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु व 199 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र में 920 मतदाता मे से 876 मतदाताओं ने अपने घर से मतदान किया। इनमे 724 मतदाता 80 से अधिक आयु व 152 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।उन्होंने बताया कि  शेष बचे मतदाता जो किसी कारण वश प्रथम चरण में अपने घर पर से मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए थे उनके लिए आज मतदान दल उनके घर पर  दुबारा जाकर मतदान करवा रहा है।उन्होंने बताया कि जिले में 9054 दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता है इनमे 5631 मतदाता 80वर्ष अधिक आयु  तथा 3423 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में एसेंशियल सर्विस से जुड़े 22 मतदाताओं ने  पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे जिनमें से 21 मतदाता  ने अब तक पोस्टल बैलट से मतदान किया है।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

5 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

6 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago