ऊना : राम कुमार ने किए 1.60 करोड़ के शिलान्यास व उद्धघाटन

1.32 करोड़ से बनेगा कुठार बीत-जोडियां सम्पर्क मार्ग: प्रो. राम कुमार 

हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत कुठार बीत में 1.32 करोड़ रूपये से कुठार बीत से जोडियां के लिए बनने वाले सम्पर्क मार्ग तथा रैन शेल्टर का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त प्रो. राम कुमार ने 28 लाख रूपये से पेयजल योजना का उद्धघाटन भी किया। इस योजना से इलाके के लगभग 250 परिवार लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रो. राम कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हरोली हल्के में ऐसा कोई गांव नहीं है जो सड़क नेटवर्क से वंचित रहा हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिला में पेयजल के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं तथा प्रदेश सरकार हर घर को पीने का साफ पानी मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 29.70 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके घर-घर जल पहुंचाने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरोली विस में 8 पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि बाथू-बाथड़ी इंडस्ट्रियल काॅरिडोर में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं जबकि हरोली में विद्युत विभाग का नया उपमंडल खोला गया है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान विनोद, उप प्रधान दर्शन, बीडीसी ओमपाल, प्रधान बालीवाल रामपाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष हंसराज नाथी, एससी मोर्चा महामंत्री जतिंदर सोढ़ी, पूर्व प्रधान कुठार अशोक, बाबा, अशोक ठाकुर, तारा सिंह, सुभाष, गौरव, सोहन लाल, निर्मल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago