धर्मशाला : जिला रेडक्रॉस सोसायटी दिव्यांगजनों को कोरोना काल में सहायक उपकरणों एवं परामर्श का लाभ.

दिव्यांगजन  आवश्यक दस्तावेज  जमा करवा कर अपनी जरुरत का ले सकते है अपना सहायक उपकरण

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कॉंगड़ा द्वारा निदेशक, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अल्पसंख्यक मामले विभाग शिमला के सौजन्य द्वारा निर्मित रैड क्रॉस प्रयास भवन में जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिला पुनर्वास केन्द्र, धर्मशाला, कांगड़ा जिला में एक मात्र ऐसा कंेन्द है जहां पर दिव्यांगजनों के हित में हिमाचल सरकार द्वारा संचालित भिन्न भिन्न योजनाओं एवं योजनाओं को धरातल पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है । यहा जानकारी देते हुये उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला रेड क्रास सोसायटी, कांगड़ा द्वारा जिला पुनर्वास केन्द्र की स्किम के अर्न्तगत मुख्या चिक्त्सिा अधिकारी कांगड़ा के सहयोग एवं दिशानिर्देश से जिला कांगड़ा में प्रत्येक शुक्रवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में, प्रत्येक शनिवार को सिविल अस्पताल, पालमपुर में व माह के प्रथम मंगलवार को सिविल अस्पताल देहरा में तथा माह के दूसरे मंगलवार को सिविल अस्पताल नूरपुर मे मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रैड क्रास सोसायटी, कांगड़ा द्वारा जिला पुनर्वास केन्द्र की स्किम के अर्न्तगत मैडिकल बोर्ड के चिकित्सकों के परामर्श पर पा़त्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण लगवाये जाते हैं जैसे कि ट्राईसाईकल, व्हीलचेयर, वाकर, वेेैसाखी, कृत्रिम अंग, कैैलिपर, बूट, नेत्रहीन व्यक्तियों को सर्माट केन, मंदबुद्धि बच्चों को एमआर किट तथा पात्र बधिरों को सुनने के लिए कान की मशीन निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं । दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए तहसीलदार द्वारा जारी अपनी आय प्रमाण पत्र, (सालाना 2 लाख रुपये तक) मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र जो कि 40 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए, आधार कार्ड की कापी तथा चिकित्सक का परामर्श, आदि आवश्यक दस्तावेज जिला पुनर्वास केन्द्र, धर्मशाला के कार्यालय में जमा करवाने होंगे ।

उन्होंने बताया कि जिला पुनर्वास केन्द्र, धर्मशाला द्वारा वर्ष 2020-2021 में 01 अपै्रल 2020 से 31 मार्च 2021 तक 37 मेडिकल बोर्ड शिविर लगाए गये जिसमें 904 दिव्यांगजनो का पंजिकरण हुआ है और उसमें 40 प्रतिशत 640 दिव्यांगजन चिंिहत किये गये । जिला रैड क्रास सोसायटी, कांगड़ा द्वारा जिला पुनर्वास केन्द्र की योजना के अर्न्तगत 01 दिव्यांग वयक्ति को ट्राईसाईकल, 24 दिव्यांगजनों को व्हीलचयेर, 06 दिव्यांगजनों को वैसाखियां, 02 दिव्यांग को वाकिंग स्टिीक, 07 दिव्यांग व्यक्तियों को कृत्रिम अंग, 01 दिव्यांग को वाकर, 03 दिव्यांगजनो को ब्रेलकेन, 38 दिव्यांगजनों को सुनने के लिए कानों की मशीनें प्रदान की गई है ।

इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों व उनके परिजनों को जिला पुनर्वास केन्द्र धर्मशाला मंे कॉउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है और मंदबुद्धि बच्चों को उनके दैनिक दिनचर्या के बारे मे जागरुक किया जाता है । जिन पात्र लोगों को अभी तक सहायक उपकरण की सुविधा रेडक्रास की जिला पुनर्वास केन्द्र की स्किम के अन्तर्गत प्राप्त नहीं हुई है वे दिव्यांग व्यक्ति आवश्यक दस्तावेज लेकर जिला पुनर्वास केन्द्र, प्रयास भवन में आकर अपनी जरुरत का सामान प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र, प्रयास भवन, धर्मशाला, जिला कॉंगड़ा के दूरभाष नम्बर 01892 222940, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय, धर्मशाला 01892-224888 तथा मोबाईल नम्बर 94188-32244 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago