Chamba : स्ट्रांग रूम में पोल्ड ईवीएम  के लिए सीसीटीवी और त्रिआयामी सुरक्षा व्यवस्था  —–डीसी राणा

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा  निर्वाचन- 2022 के तहत  ज़िला के सभी  विधानसभा क्षेत्रों की पोल्ड  ईवीएम  (मतदान के पश्चात)   को    राजकीय सहस्त्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान में  स्थापित स्ट्रांग रूम में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानक प्रक्रिया के अनुसार  लगातार सीसीटीवी  निगरानी और त्रिआयामी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है । 

DC Rana ने बताया कि  पहले सुरक्षा घेरे के तहत जिला पुलिस, द्वितीय सुरक्षा घेरे में राज्य सशस्त्र पुलिस बटालियन और तृतीय  सुरक्षा घेरे में केंद्रीय  सशस्त्र सुरक्षा बल  की तैनाती की गई है । CCTV and three dimensional security system for Poled EVMs in strong room—-DC Rana

सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से पुख्ता बनाने के लिए 200 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है । 

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर  भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाया जा रहा है । स्ट्रांग रूम के निरीक्षण   से संबंधित  प्रक्रिया को संबंधित निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित https://www.tatkalsamachar.com/kangra-government-college/स्वयं  उनके द्वारा भी सुनिश्चित बनाई जा रही है । 

उन्होंने बताया कि  कोई भी प्रत्याशी  या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि राजकीय सहस्त्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान में  स्थापित स्ट्रांग रूम  के सीसीटीवी की फुटेज को देख सकता है । स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी फुटेज की उचित  निगरानी के लिए  एक अतिरिक्त कक्ष स्थापित किया गया है । इस कक्ष में  राजपत्रित अधिकारी 24 घंटे निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है । 

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  ने यह भी बताया कि मतगणना को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है । मतगणना परिसर के  भीतर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। मतगणना परिसर के चारों ओर  निर्धारित परिधि  के भीतर लोगों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए क्षेत्र को सीमांकित  भी किया जाएगा । 

इसके साथ  परिधि के भीतर किसी भी अनाधिकृत वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। इस सीमांकित क्षेत्र की उचित बैरिकेडिंग व्यवस्था  सुनिश्चित बनाई जाएगी । 

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago