Efforts are on to open a college in Ghandalvi.
औपचारिकतायें पूरी होने पर जल्द ही घंडालवी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए कालेज खोला जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घंडालवी में "मेरे युवा मेरी शान" कार्यक्रम में शिरकत की। मंत्री ने घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के तहत घंडालवी में युवा संवाद किया। कार्यक्रम में युवाओं से बात करके युवाओं के सुझावों, आकाँक्षाओं और समस्याओं के बारे में जाना। गर्ग ने कहा कि देश के विकास व जनसेवा के लिए इस तरह के संवाद सार्थक सिद्ध होते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी असीम ऊर्जा देश व श्रेष्ठ समाज के निर्माण के प्रति समर्पित करने का आह्वान किया। युवाओं के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं को शुरू कर रखा है। युवाओं को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं का गुणगान अखबारों में ही नहीं किया, बल्कि उन योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगो के विकास कार्य किये हैं। गर्ग ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाई व राम मंदिर का निर्माण करवाने का रास्ता साफ किया। गर्ग ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की इबारत लिखी गई है। घुमारवी चुनाव क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों के तहत लोगो को सुविधाएं दी गई हैं। 82 करोड़ रुपये की लागत से दधोल- लदरौर सड़क का अपग्रेडेशन करवाया जा रहा है वहीं 85 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पेयजल योजनाओं पर खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि प्रदेश व देश के विकास के लिए योगदान दें ।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…