कुल्लू : मासिक धर्म की स्वच्छता आवश्यक, समाज को कर रहे जागरूक- डॉ. ऋचा वर्मा

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर झुग्गी झोपड़ियों की महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

मासिक धर्म पर किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता का ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस पर समाज के सभी लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर ये बात उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कही। उपायुक्त ने इस दिवस के मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कुल्लू में सेनेटरी पैड झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं सेनेटरी को पैड भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि मासिक धर्म किशोरियों और महिलाओं में होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता का ध्यान अनिवार्य होता है लेकिन जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं देतीं। इसी दिशा में प्रशासन की तरफ से संवेदना कार्यक्रम चलाया गया है।

उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि मासिक धर्म की स्वच्छता का सीधा संबंध किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। यदि महिला या परिवार के लोग इस संबंध में जागरूक नहीं होते हैं तो महिलाओं को गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। मूत्र मार्ग में संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर और बांझपन जैसी दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि संवेदना कार्यक्रम के तहत अभी तक जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए गए हैं। इस कार्यक्रम के परिणामस्वरूप महिलाओं और किशोरियों ने मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व को जाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ कई ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया है। महिलाओं में मासिक धर्म के समय सेनेटरी पैड प्रयोग करने का रुझान बढ़ा है। उनका कहना है कि मासिक धर्म स्वच्छता के लिए प्रशासन संवेदना कार्यक्रम के तहत आगामी समय में समाज को जागरूक करने का भरसक प्रयास करेगा।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago