शिमला : उद्योग मंत्री ने कोविड संबंधित राहत प्रदान करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया

उद्योग मंत्री ने कोविड संबंधित राहत प्रदान करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली में आयोजित वस्तु एवं सेवा कर परिषद् (जीएसटी) की 43वीं बैठक में शिमला से भाग लिया।


बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने की। केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामलों राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बैठक के दौरान जीएसटी राहत के बारे में अपने विचार सांझा किए।


राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बिक्रम सिंह ने केंद्रीय वित्त मंत्री एवं जीएसटी परिषद् की अध्यक्षा तथा परिषद् के उपाध्यक्ष का जीएसटी छूट के रूप में कोविड से संबंधित राहत प्रदान करने, जीएसटी भुगतान में देरी पर ब्याज दर कम करने और रिटर्न फाइलिंग आदि के विस्तार के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन उपायों से राज्यों को इस कठिन समय के दौरान लोगों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी।


उद्योग मंत्री ने कहा कि कोविड-19 ने देश के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित किया है जिससे जीएसटी मुआवजे की राशि की आवश्यकता बढ़ गई है। इस कठिन समय में जब पूरा देश कोविड महामारी से उत्पन्न स्थिति से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है के दौरान जीएसटी दरों में वृद्धि करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वे केन्द्र द्वारा कोविड आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी में कमी के निर्णय का स्वागत करेंगे।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में जीएसटी रिटर्न फाईल करने में सदैव अग्रणी रहा है जो जीएसटी के प्रभावी कार्यान्वयन में राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


उन्होंने राज्य में जीएसटी से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में भी विस्तार से बताया और लंबी और छोटी अवधि में राजस्व में वृद्धि के उपायों के बारे में भी सुझाव दिया। इससे अर्थव्यवस्था में कम से कम व्यवधान होगा। उन्होंने ईमानदार करदाताओं को पुरस्कृत करने के साथ-साथ कर में चोरी करने वालों को दंडित करने के उपाय भी सुझाए।


अतिरिक्त मुख्य सचिव आबकारी एवं कराधान जे.सी. शर्मा, आयुक्त आबकारी एवं कराधान रोहन चंद ठाकुर और अतिरिक्त आयुक्त जीएसटी राकेश शर्मा ने भी वीडियो कांफ्रेंस में भाग लिया।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago