Kuldeep Singh Pathania: वृद्धावस्था पेंशन मामलों के भुगतान को डाक  विभाग पंचायत स्तर पर शिविरों का करे आयोजन—विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह  पठानिया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन मामलों   के भुगतान को लेकर  अधिक्षक डाक  विभाग पंचायत स्तर पर  विशेष शिविरों का आयोजन कर  लाभार्थियों को पेंशन वितरण करना सुनिश्चित बनाएं । 
विधानसभा अध्यक्ष ने यह निर्देश आज बचत भवन में आयोजित ज़िला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के गैर सरकारी सदस्य द्वारा रखी गई मांग पर जारी किए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला मुख्यालय स्तर पर पार्किंग की समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन को नगर परिषद चंबा के तहत उपयुक्त स्थल चयनित कर पार्किंग स्थल के रूप में अधिसूचित करने को कहा ।
उन्होंने जल शक्ति विभाग को माई का बाग, सुलतानपुर व ओबड़ी मोहल्ले में मल निकासी योजना के निर्माण कार्यों में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए की योजना से छूटे हुए घरोंhttps://www.youtube.com/watch?v=6SvzTmMBdik को भी जोड़ा जाना सुनिश्चित बनाया जाए ।
बस स्टैंड चुवाड़ी से एसडीएम कार्यालय की तरफ के संपर्क मार्ग में नाली बनाने की रखी गई शिकायत के संदर्भ में विभागीय प्रतिनिधि ने बैठक में बताया कि आरसीसी तकनीक के आधार पर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ने ज़िला में किसानों- बागवानों की सुविधा के लिए विभिन्न उपमंडलों में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए मामला तैयार कर निदेशालय को भेजने के निर्देश भी दिए ।
उन्होंने ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज़िला की विभिन्न सड़कों में ब्लैक स्पॉट को सुधारने तथा आवश्यकता के अनुरूप क्रैश बेरियर लगाने को भी कहा ।
विधानसभा अध्यक्ष ने सलूणी बाजार में पार्किंग निर्माण को लेकर संबंधित विभागों को संयुक्त कार्रवाई कर प्राक्कलन तैयार करने को कहा ।
उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को ज़िला में बेहतर https://tatkalsamachar.com/international-yoga-day-2/ परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के तहत आपातकालीन वार्ड में भर्ती रोगियों की सुविधा के लिए
महाविद्यालय प्रबंधन को तत्काल अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दूरदराज ग्राम पंचायत कुगति में निर्धारित समय सीमा के भीतर भारत संचार निगम द्वारा मोबाइल टावर शुरू करवाने को कहा ।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने को लेकर भी निर्देशित किया।
बैठक में 50 से अधिक गैर सरकारी सदस्यों ने विभिन्न मदों को प्रस्तुत किया। इनमें से अधिकांश का मौके पर समाधान किया गया तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने किया।
इस अवसर पर गैर सरकारी सदस्यों में धर्म सिंह पठानिया, कमल ठाकुर, यसवंत सिंह खन्ना, राजीव कौशल सहित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।
Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago