Chief Minister: होशियार के कमल खरीदने से भाजपा कार्यकर्ता निराश, बिका हुआ कमल नहीं खिलेगा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा के पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कमल खरीदा है और बिका हुआ कमल कभी नहीं खिलता। भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी बिकाऊ पूर्व विधायक होशियार सिंह को टिकट मिलने से खुश नहीं हैं। क्योंकि जिस कमल के निशान पर होशियार चुनाव लड़ रहे हैं वह भाजपा कार्यकर्ताओं के खून पसीने से सींचा हुआ नहीं है। मेरी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए वे भी पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दें। क्योंकि यह चुनाव कांग्रेस व भाजपा के बीच नहीं बल्कि कांग्रेस और बिके हुए विधायक के बीच है। 

मुख्यमंत्री ने ये बातें चपलाह, चनौर, कनोल, बड्डल व बेह डोंटा में कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि 15 महीने पहले देहरा के लोगों ने 5 साल के लिए विधायक चुनकर भेजा था। आपने जब वोट दिया था तो यह नहीं सोचा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी या भाजपा की। आपने आजाद विधायक चुनकर भेजा था, वह किसी भी सरकार से काम करवा सकते थे। लेकिन उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपने ही काम करवाये, जनता के नहीं। वह 14 महीने में ही भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए। उनके इस्तीफ़ा देने पर स्पीकर ने पूछा कि आपने इस्तीफा क्यों दिया,https://tatkalsamachar.com/kuldeep-singh-pathania/ अगर आपके काम नहीं हो रहे थे तो भाजपा के साथ बैठ जाते। वह सिर्फ यही कहते रहे  कि इस्तीफा मंजूर कर लो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिकाऊ विधायक अब इस्तीफा देकर भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, गलती से जीत भी गए तो भी उनके काम कैसे होंगे, क्योंकि प्रदेश में साढ़े तीन साल तक कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर को जिताकर भेजें, देहरा के विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। मैंने 6 महीने पहले देहरा में कहा था कि देहरा मेरा है। इसका उदाहरण भी देखने को मिल रहा है। देहरा को एसपी जिला बना दिया है, एसई पीडब्ल्यूडी का दफ्तर खोला, बनखंडी में 680 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क बन रहा है। जूलॉजिकल पार्क में 2000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। अन्य छोटे-छोटे कामों का कोई हिसाब ही नहीं है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस दी, जिन कर्मचारियों को 2700 रुपये पेंशन मिल रही थी, उन्हें 27000 पेंशन मिल रही है। महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन दे रहे हैं। कमलेश तुआडी ध्याण है, परौने दा ख्याल रखनो। कमलेशा जो वोट दींगे की नी। होम मिनिस्टर दी कितनी पावर होंदी तुआंजो पता ही है। इस करी ने कमलेश ठाकुर जितानी है, कम्मे दी कमी नी रहणी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा की जनता एक साल बाद विकास कार्यों में अंतर देखेगी। हमने देहरा के विकास को लेकर योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। आपको खुद फर्क नजर आएगा कि मेरे ‘देहरा मेरा’ कहने के बाद कितने विकास कार्य हुए हैं। अभी देहरा में बहुत कुछ होना बाकि है, अनेक और दफ्तर भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री का एक कार्यालय यहां भी खोला जाएगा। 

जनता के चुने विधायक होशियार ने अपना ईमान बेचा। वह सच्चे जनसेवक नहीं हैं, उन्होंने भाजपा के सामान से भरे अटैची को तरजीह दी, उन्हें कांग्रेस सरकार का सम्मान नहीं चाहिए था। मैंने कभी किसी विधायक के काम को इंकार नहीं किया। आजाद विधायकों के इस्तीफे देने की घटना हिमाचल के इतिहास में लंबे समय तक याद रखी जायेगी। चूंकि निर्दलीय विधायक जनता के कामों, सड़कों के निर्माण या अन्य कार्यों के लिए धरने पर नहीं बैठे। उन्होंने इस्तीफा स्वीकार कराने के लिए विधानसभा के बाहर धरना दिया। यह भी पहली बार हुआ कि कोई निर्दलीय इस्तीफा मंजूर कराने के लिए धरने पर बैठे। क्योंकि, उन्हें भाजपा के सामान से भरे अटैची की दूसरी क़िस्त इस्तीफा मंजूर होने के बाद ही मिलनी थी। पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हो चुका। जयराम ठाकुर को झूठ बोलने की आदत लग गई है। 

उन्होंने कहा कि देहरा के बिकाऊ विधायक इस्तीफे के बाद दोबारा विधायक बनने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं।https://www.youtube.com/watch?v=6SvzTmMBdik जब विधायक ही बनना था तो इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने जनता की भावनाओं को बेचा है। उन्हें कभी माफ नहीं करना। दस जुलाई को आपके पास बिकाऊ विधायक को सबक सिखाने का मौका है, इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर को वोट दें। होशियार गलती से जीत गए तो वह फिर आपको धोखा देंगे। देहरा में कांग्रेस विधायक बनने का प्रभाव इतना होगा कि साथ लगते जसवां परागपुर व ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र का भी कायाकल्प हो जाएगा। चूंकि, कमलेश मेरी होम मिनिस्टर भी हैं, आप सब जानते हैं कि घरवाली की कितनी पावर होती है। मैं बेह डोंटा वालों का बेटा, भाई और कमलेश आपकी बहू भी है, इसलिए हमारा साथ देना है। 

इस दौरान देहरा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, गगरेट से विधायक राकेश कालिया, कांगड़ा जिलाध्यक्ष करण सिंह पठानिया, पूर्व विधायक योगराज, चेयरमैन हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार बोर्ड नरदेव कंवर, जसवां परागपुर से पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पिंदर ठाकुर, विक्रम शर्मा डिक्की, राजेंद्र शर्मा, निशांत शर्मा इत्यादि मौजूद रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma
Tags: BJPbrandingbreaking newsBusinessChairmanChamba newsChief Ministerchief minister himachalchief minister of himachal pradeshCMCongressdaily newsdb newsDc Chambadc hamirpurDC MandiDC NahanDC ShimlaDC SirmourDC SolanDC UnadesigndesignerdigitalmarketingecommerceElectionExploreExplorepageFashionfollowmeGoogleGoogle newsgraphicdesignhamirpur newshappyHimachalhimachal chiefhimachal chief ministerhimachal cmhimachal cm facehimachal electionhimachal election 2022himachal election resulthimachal election resultshimachal newsHimachal News Hindihimachal news todayhimachal next cmhimachal pradeshhimachal pradesh chief ministerhimachal pradesh cmhimachal pradesh electionhimachal pradesh election 2022himachal pradesh electionshimachal pradesh elections 2022HIMACHAL PRADESH NEWShimachal pradesh sukhvinder singh sukhuhindi newshindi news liveHPCC Media DepartmentIndiaindia newsinstagoodinstagramInstasoodLahul Spiti NewsLatest hindi newslatest nagamese newsLatest Newslatest news australialatest news in nagameselatest news livelatest news todaylatest yimkhongtv newslike4likelive newsmandi newsmarketingdigitalMLAsnewsnews aaj taknews indianews liveNews Nahannews portalnews todaynews7Partyphilippine newsPhotoofthedayPoliticsseoShimla Newssirmour newsSmackDownsmallbusinesssocialmediasocialmediamarketingSolan newssukhu to resign as himachal cmsukhvinder singh sukhusukhvinder singh sukhu next himachal cmSukhwinder Singh Sukhusukhwinder singh sukhu himachalsukhwinder singh sukhu latest newssukhwinder sukhusuper tet latest newssupertet news latestToday Newstrending newstv9 bharatvarsh latest newsuidesignuna newsuntv newsuntv news and rescueuntv news todayus newsuxdesignviral newswebwebdesignwebdesignerwebdeveloperwebdevelopmentwebsitewebsitedesignwebsitedesignerwebsitedevelopmentwhy newswordpressworld news

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

4 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

6 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago