International Yoga Day: योग की हमारे बौद्धिक व शारीरिक विकास में है महत्वपूर्ण भूमिका-अजय सोलंकी

योग की हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है योग से हमारा बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है इसलिए योग को हमें अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। यह जानकारी विधायक नाहन अजय सोलंकी ने दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर द्वारा नाहन के ऐतिहासिक पक्का तालाब के समीप आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी।


उन्होंने योग दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा https://tatkalsamachar.com/kinnour-news-jagat-singh-negi/ कि योग परंपरा को हमें अपनी आने वाली पीढियां तक पहुंचाना होगा ताकि वह अपने स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य का निर्माण कर देश, प्रदेश व समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।


जिला आयुष अधिकारी डा.ॅ राजन सिंह ने योग कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा https://www.youtube.com/@tatkalsamachar9077/videos कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का थीम “स्वयं और समाज के लिए योग“ है। डॉ राजन ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिला में योग को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर माह जून के दौरान 89 आयुर्वेदिक संस्थानों में कार्यरत 149 योग प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला में अभी तक 45 हजार से ज्यादा लोग निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठा चुके हैं। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम स्कूलों, महिला मंडलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व ऑनलाइन भी चलाए जा रहे हैं। योग कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर इंदु भारद्वाज ने उपस्थित लोगों को अपने दल के साथ विभिन्न योग अभ्यास करवाने के साथ इन योग अभ्यासों से होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। रोटरी क्लब संगीनी नाहन द्वारा इस अवसर पर योग अभ्यर्थियों के लिए छबील का स्टॉल भी लगाया गया।


इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अध्यक्ष रोड सेफ्टी क्लब नरेंद्र तोमर, तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, युवा केंद्र समन्वयक सुरेंद्र शर्मा एनजीओ ममता के सदस्य सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी वह अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago