IOC management should maintain petroleum pipeline site properly - DC
उपायुक्त जतिन लाल ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड प्रबंधन को बाथड़ी में हुम्म खड्ड में स्थित उनकी पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट के सही तरह से रखरखाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को आदेश जारी कर आईओसी प्रबंधन को पाइपलाइन की स्थायी मरम्मत होने तक किसी भी तात्कालिक खतरे को रोकने के लिए त्वरित सुधारात्मक उपाय करने को कहा।
गौरतलब है कि 11 अगस्त को भारी बारिश के चलते बाथड़ी में आई बाढ़ के संभावित कारणों में हुम्म खड्ड में स्थित पेट्रोलियम पाइपलाइन साइट से वर्षा का जल अवरुद्ध होना भी एक कारण है।https://tatkalsamachar.com/mandi-news-vikramaditya-singh/ ऐसे में आगे बारिश होने पर पाइप लाइन खराब होने की भी आशंका है, जिसकी वजह से पेट्रोलियम पाइपलाइन में रिसाव या विस्फोट भी हो सकता है। ऐसे में लोगों की व्यापक सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उपायुक्त ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) को इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित और प्रभावी उपाय करने को कहा है।
उन्हें पाइपलाइन स्थल का निरीक्षण तथा व्यापक जांच करने और बारिश के पानी की रुकावट के मूल कारण की पहचान करने को कहा गया है।https://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM&t=4s साथ ही उन्हें रोकथाम संबंधी उपायों के लिए उठाए कदमों और निष्कर्षों की विस्तृत रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर जिला प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक आईओसी प्रबंधन को बारिश के पानी के निर्बाध बहाव के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए दीर्घकालिक उपाय करने को कहा गया है। उन्हें पाइपलाइन को हुए नुकसान का आकलन करने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने की न्यूनतम समय सीमा बताने के निर्देश भ्ज्ञी दिए गए हैं।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…