Review meeting held for various schemes implemented through the District Development Office of Kinnaur.
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला के रिकांग पीओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला विकास कार्यालय द्वारा एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण विकास व पंचायती राज के तहत कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में कार्यान्वित विभिन्न विकासात्मक कार्यों को समय पर पूर्ण करें ताकि जिला के हर गांव का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित हो सके और लोगों को घर-द्वार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि विभाग के माध्यम से जिला की पंचायतों में लंबित व शिलान्यास हुई योजनाओं के कार्यों को भी समय पर पूर्ण करें।
बैठक में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधान मंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व अन्य मुख्य कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा इन योजनाओं के तहत लोगों को मिलने वाले लाभ को समय पर प्रदान करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एम.आई.एस पोर्टल पर दस्तावेजों को https://tatkalsamachar.com/una-projects/ अपलोड करने व 14वें और 15वें वित्त आयोग के तहत अव्यवित राशि को अन्य विकासात्मक कार्यों को आरम्भ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी ने किया और विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पा अमीर पाल नेगी, खंड विकास अधिकारी पूह बसंत नेगी, जिला पंचायत अधिकारी संजय तोमर, सहायक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग प्रेम सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…