Economy

Una News:- विधायक व उपायुक्त ने चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का किया संयुक्त निरीक्षण

श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में गुरुवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित स्थलों का जायज़ा भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल की योजना आरंभ की गई है। यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण देने के साथ-साथ अतिरिक्त सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्षम बनाएगा। इसके अलावा विकास की अन्य योजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन पर फोकस किया गया है ताकि लोगों को उनका समय पर लाभ मिले।


वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित स्थलों की भौगोलिक स्थिति, तकनीकी पहलुओं और आवश्यक औपचारिकताओं का गहनता से https://tatkalsamachar.com/una-projects/ परीक्षण किया जाए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से और निर्धारित समय-सीमा में शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थान सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago