Kinnaur News : किन्नौर जिला के ए.टी.पी.एस विद्यालय करच्छम में स्कूली छात्रों के लिए आयोजित किया गया ‘किन्नौर के गौरव’ नामक कार्यक्रम

भारतीय सेना के ट्रिपीक हीलर्स द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के करच्छम स्थित आर्मी ट्राईपीक पब्लिक स्कूल में स्कूली बच्चों के लिए ‘किन्नौर के गौरव’ नामक एक शैक्षिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएस सुभाष नेगी, इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिशाषी पीएस नेगी, जेएसडब्लयू के नितिन गुप्ता, एटीपीएस की प्रधानाचार्य अमिता नेगी, कवियत्री जान्हवी व मीडिया प्रभावकार अंजली वजीर ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक किया।


उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों की करियर काउंसलिंग करना है ताकि वह अपने जीवन के लक्ष्य का सही समय पर ज्ञान प्राप्त कर जीवन में सफल हो सकें। उन्होंने बच्चों के सेना तथा लोक सेवा आयोग से संबंधित संशयों को दूर किया तथा इस बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की ताकि वे सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-environmental-protection-2/ उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सेना तथा स्थानीय लोगों के बीच की दूरी को कम करने के साथ ही, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की दूरी को उनकी सोच बदलकर समाप्त किया जाएगा।


इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य, कविता पाठ और संगीत के साथ-साथ बच्चों को बातचीत में शामिल करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र जैसी सामूहिक गतिविधियों को आयोजित किया गया। https://youtu.be/HcFp8qTp52M?si=73yZS-VUUhZ1_Wzc इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए सेना, एडीएम सेवाओं, कविता या एक डॉक्टर के रूप में करियर कैसे बनाया जाए, इस पर संदेह दूर करने के लिए विभिन्न स्टॉलों के साथ करियर काउंसलिंग पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।


कार्यक्रम का समापन कमांडिंग ऑफिसर ट्रिपेक हीलर्स की समापन टिप्पणियों के साथ किया गया जिसमें उन्होंने इस कार्यक्रम से संबंधित प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला और भावी पीढ़ी को आकार देने में शिक्षा और सामुदायिक समर्थन के महत्व को दोहराया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

4 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

8 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

11 hours ago