Himachal Pradesh

Chamba News : ऐतिहासिक पवित्र छड़ी यात्रा 4 सितंबर को सांय 4 बजे होगी आरंभ-अरुण शर्मा एसडीएम चंबा,

ऐतिहासिक पवित्र छड़ी यात्रा 4 सितंबर दिन बुधवार को सांय 4:00 बजे चंबा से डल मणिमहेश के लिए रवाना होगी। यह जानकारी एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने श्री दशनामी अखाड़ा चंबा की पवित्र छड़ी यात्रा से संबंधित विभिन्न प्रबंधो के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, इसके अलावा यात्रा के विभिन्न पड़ावों में आवास, पेयजल, स्वच्छता तथा विद्युत से संबंधित उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग तथा जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

पवित्र छड़ी यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अरुण शर्मा ने बताया कि यह यात्रा श्री दशनामी अखाड़ा से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चंबा से पवित्र डल मणिमहेश के लिए प्रस्थान करेगी। पवित्र छड़ी यात्रा 4 सितंबर दिन बुधवार को 4:00 दशनामी अखाड़ा चंबा से लक्ष्मी नारायण मंदिर के लिए तथा सांय 5:00 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर चंबा से श्री राधा कृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। 5 सितंबर दिन वीरवार को प्रातः 10:00 बजे यात्रा जुलाहकड़ी मंदिर से राख के लिए प्रस्थान करेगी।  6 सितंबर दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे यात्रा राख से दुर्गठी के लिए प्रस्थान करेगी।

7 सितंबर को दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे दुर्गठी से भरमौर के लिए, 8 सितंबर दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे भरमौर से हड़सर के लिए, 9 सितंबर दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे हड़सर से धनछो के लिए, 10 सितंबर दिन मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे धनछो से पवित्र डल के लिए प्रस्थान करेगी। https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-pride-of-kinnaur/ 11 सितंबर दिन बुधवार को पवित्र डल में स्नान के पश्चात वापस लौटेगी। https://youtu.be/HcFp8qTp52M?si=i2gpVuxn_x5Zfh7g अरुण शर्मा ने बताया कि इस पवित्र छड़ी यात्रा का ऐतिहासिक महत्व है उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे 4 सितंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाएं व इसका आध्यात्मिक लाभ उठाएं।

बैठक में श्री दशनामी अखाड़ा के प्रमुख महंत सत्येंद्र गिरी, ट्रस्टी पवन भारद्वाज सदस्य नरेश महाजन, जसवीर सिंह व संदीप कुमार के अलावा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज तथा पुलिस विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार सहित कई  अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago