Treding News

Kinnaur News: Kalpa उपमंडल की Roghi पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित

किन्नौर जिला के कल्पा उपमंडल की ग्राम पंचायत रोघी के पंचायत घर में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें बागवानी, कृषि, पशुपालन, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, अनुसूचित जाति/जनजाति वित्त निगम व आतमा परियोजना के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को वर्तमान कांग्रेस सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा सीधे संवाद के माध्यम से उनके संशय दूर किए।

बागवानी-कृषि-आतमा परियोजना के विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती, वित्तीय अनुदान सहायता, मृदा परीक्षण, कीट प्रबंधन, और सेब के बागीचों में प्रूनिंग की बारीकियों तथा स्प्रे शेड्यूल के संदर्भ में जानकारी दी ताकि वर्तमान प्रदेश सरकार की व्यवस्था परिवर्तन के दौर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और जनजातीय जिला किन्नौर में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ौतरी दर्ज हो सके।

आतमा परियोजना निदेशक डॉ. रमेश लाल ने बताया कि समय समय पर किसानों को नवीनतम तकनीकों से अवगत करवाया जा रहा है ताकि क्षमता निर्माण से ग्रामीण आर्थिकी को संबल मिल सके।

उपनिदेशक उद्यान किन्नौर डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी ने सेब की उन्नत किस्मों को लगाने पर बल दिया ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा एवं जलवायु परिवर्तन के दौर में बागवानों को अच्छे दाम मिल सके।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago