Kinnaur News : 13 अगस्त को टापरी में विश्व के पहले जियोथर्मल सेब कोल्ड स्टोरेज की आधारशिला रखेंगे।

जनजातीय विकास एवम जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 12 से 24 अगस्त, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवम शिलान्यास करेंगे तथा जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे व आम लोगों के साथ जनसमस्याओं को सुनेंगे।

यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 11 अगस्त को सायं 06 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 12 अगस्त  को वह पूह ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सायं 04 बजे ग्रीष्म महोत्सव पूह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

राजस्व मंत्री 13 अगस्त को प्रातः 10 बजे जनजातीय जिला किन्नौर के टापरी में बनने जा रहे विश्व के पहले जियोथर्मल पॉवर कंबाइंड सेब कोल्ड स्टोरेज भवन तथा फल शुष्क इकाई की आधारशिला रखेंगे। 11 बजे वह वन विश्राम गृह छोलतू में ईंधन लकड़ी डिपो का उद्घाटन करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। राजस्व मंत्री सायं 03 बजे आइसलैंड देश के एंबेसडर के साथ आईटीडीपी भवन में बैठक करेंगे।

कैबिनेट मंत्री 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सायं 04 बजे वह चांगो में टाशी योंगथ्योंग खेलकूद व सांस्कृतिक कल्ब द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा साथ ही चांगो कला मंच में निर्मित किए गए निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण करेंगे। 16 अगस्त को वह मूरंग पंचायत में बनाई गई बहाव सिंचाई योजना तिमचे का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर 01 बजे उरनी पंचायत में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 (छात्रा) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 

राजस्व मंत्री 17 अगस्त को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में बनने जा रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह कल्पा खंड की शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे https://tatkalsamachar.com/kangra-news-protection-pathania/ तथा सायं 03 बजे बार एसोसिएशन किन्नौर के साथ बैठक करेंगे। 19 अगस्त को वह वन विश्राम गृह अकपा का लोकार्पण करेंगे तथा वन महोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। 

बागवानी मंत्री 20 अगस्त को बचत भवन रिकांग पिओ में वन अधिकार अधिनियम की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 21 अगस्त को वह पूह ब्लॉक कांग्रेस समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=RB642zL4qNcG8lcu 22 अगस्त को वह यंगती कंडा संपर्क सड़क मार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह नाको में आयोजित हंगरंग स्मरण दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 24 अगस्त को राजस्व मंत्री प्रातः 11 बजे खंड विकास अधिकारी निचार के सम्मेलन कक्ष में निचार खंड शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सायं 03 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

5 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

6 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

6 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

1 week ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

1 week ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

1 week ago