Shimla News : अत्याधुनिक वाणिज्यक परिसर और वस्तुकला में तकनीकी सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित


नगर नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) और शिमला के विकास नगर में अत्याधुनिक वाणिज्यक परिसर (स्टेट आफ द आर्ट) के विकास के लिए स्कूल आफ प्लानिंग एण्ड आर्किटेक्चर (एसपीए) के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर (एमओयू) कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सत्त विकास लक्ष्यों के अनुरूप उच्च हाई बिल्डिंग रैंकिंग हासिल करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।


इस अवसर पर राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा, जिला कांगड़ा के वास्तुकला विभाग और एसपीए के बीच तकनीकी ज्ञान साझा करने के लिए भी समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।


राजेश धर्माणी ने कहा कि इस एमओयू का उद्देश्य वास्तुकला और नियोजन के क्षेत्र में एसपीए के व्यापक अनुभव का लाभ उठाना हैhttps://tatkalsamachar.com/shimla-news-governor-planted-cedar-sapling-in-the-glen/ ताकि हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में तकनीकी शिक्षा के मानकों को और बढ़ाकर प्रदेश के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में हिल आर्किटेक्चर में विशेषज्ञ पाठ्यक्रम आरम्भ करने पर भी चर्चा की।


एसपीए दिल्ली के निदेशक प्रो. वी.के. पॉल ने एमओयू हस्ताक्षरण कार्यक्रम की कार्यवाही का संचालन किया। https://www.youtube.com/watch?v=9uQQJPXgSSM&t=2sउन्होंने कुशल नियोजन के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि यह एमओयू हिमाचल प्रदेश की पारिस्थितिकी और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
एसपीए विजयवाड़ा के निदेशक, हिमुडा और महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

22 hours ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago