Kangra News : पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों का रचनात्मक सहयोग जरूरी: पठानिया

 धर्मशाला, शाहपुर 09 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों की रचनात्मक सहभागिता अत्यंत जरूरी है। उन्होंने आमजनमानस का आह्वान करते हुए कहा कि जन्मदिन,शादी की वर्षगांठ जैसे पावन अवसरों पर में हम सब पौधारोपण करें। शुक्रवार को उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर विधानसभा के धारकंडी क्षेत्र के रिडकमार में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रदेश में इस वर्ष 75वें वन महोत्सव के अंतर्गत 9 हजार हेक्टेयर वन भूमि पर विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है । उन्होंने  बताया कि धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत लगभग 95 हेक्टेयर भूमि पर आंवला ,कचनार, बेहड़ा ,देवदार इत्यादि के पौधे लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शाहपुर से लाम तथा रिडकमार से कुठारना सड़क के संवर्धन एवं सुधारीकरण पर लगभग 24 करोड़ रुपये व्यय किये जाएंगे। उन्होंने विद्युत विभाग  को धारकंडी में चल रहे 33केवी के कार्य को अगले एक से डेढ़ महीने में पूरा करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्राउट की बहुत अधिक सम्भावनाएं हैं और उनके आग्रह पर  प्रदेश सरकार ने  धारकंडी को ट्राउट हब के रूप में विकसित करने के लिये 1 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं इसके लिए वह मुख्यमंत्री महोदय के आभारी हैं  ।https://tatkalsamachar.com/wp-admin/post-new.phpउन्होंने कहा कि धारकंडी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं  इसके अंतर्गत नोली से करेरी तथा चन्द्रेला में सोलर लाइट लगाई जायेंगी तथा खबरू वाटरफॉल को भी पर्यटक की दृष्टि से ओर अधिक विकसित किया जाएगा ।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को रिडकमार वेटनिरी डिस्पेंसरी भवन  का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए ।


 धारकंडी में पौधारोपण कार्यक्रम में 0.25 हेक्टेयर वन भूमि पर कॉलेज तथा स्कूल के बच्चों एवं अन्य लोगों ने आंवला कचनार तथा  बेहड़ा इत्यादि के पौधे लगाए । https://www.youtube.com/watch?v=nyGdgNGe5dkडीएफओ दिनेश शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा वन महोत्सव बारे विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, साइंटिफिक अधिकारी एवं प्रभारी एटीसी शाहपुर सुनन्दा पठानिया,डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीएमओ शाहपुर डॉ एचपी सिंह, डीएम नरेश, डीपीओ नरेंद्र,आरओ सुमित शर्मा,सहायक निदेशक मत्स्य जय सिंह,सहायक अभियंता जलशक्ति मोहम्मद रज्जाक ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया,उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, डॉ सुशील शर्मा, जिप सदस्य रितिका शर्मा,ब्लॉक महिला काँग्रेस अध्यक्ष एवं जिप सदस्य नीना ठाकुर,सिहवाँ के प्रधान अजय बबली, धारकंडी कांग्रेस के प्रधान शशि शर्मा,पूर्व प्रधान  निर्मल , पूर्व बीडीसी सदस्य अक्षय , जेई करनैल सिंह, उपप्रधान पप्पू, प्रधान राजिंदर, महिला मंडल प्रधान तृप्ता देवी के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, तथा धारकंडी की सभी पंचायतों के लोग उपस्थित रहे ।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

12 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago