Kinnaur : किन्नौर के युवक-युवतियां वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए 23 नवंबर तक करें आवेदन

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एएससी अंबाला, हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के अग्निवीरों की भर्ती करेगी। यह जानकारी आज विंग कमांडर आशीष दुबे ने दी।
उन्होंने बताया कि किन्नौर के अविवाहित युवक एवं युवतियां एएससी अंबाला के अंतर्गत 23 नवंबर 2022 शाम 5 बजे तक इंडियन एयर फोर्स के आधिकारिक वेबसाइट  https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के रूप में विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, विज्ञान विषय में मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा कुल 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ मान्य होगा। https://www.tatkalsamachar.com/solan-solan-district-in-approx-77-08-per/ इसी प्रकार, 2 साल का वोकेशनल कोर्स फिजिक्स और मैथमेटिक्स नॉन-वोकेशनल विषयों के साथ कुल 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय के अतिरिक्त अन्य विषयों के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा में कुल 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है या मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल का वोकेशनल कोर्स 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ मान्य होगा। उम्मीदवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान 250 रुपये परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर (वायु) की भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के जरिए की जाएगी। परीक्षा के लिए युवक एवं युवतियां, जो 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 के बीच पैदा हुए हैं, वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2023 से किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अग्निवीर पद के लिए जिन योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें पहले वर्ष में 30 हजार, दूसरे वर्ष में 33 हजार, तीसरे वर्ष में 36,500 जबकि चौथे वर्ष में 40 हजार रुपये मासिक दिए जाएगें।
उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए सामान्य चिकित्सा मानकों के अंतर्गत युवक की लम्बाई न्यूनतम 152.5 सेमी तथा युवती की लम्बाई 152 लंबाई सेमी और वजन उम्र के अनुपात में होना चाहिए। 
अधिक जानकारी के लिए आवेदक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन  AGNIVEERVAYU INTAKE 01/2023 देख सकते हैं।

Neha Sharma

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago