Solan : सोलन जिले में लगभग 77.08 प्रतिशत मतदान

सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 77.08 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी।
उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया शान्तिपूर्वक रही।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ज़िला में 412030 कुल मतदाता है जिसमें से 317573 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। ज़िला सोलन में कुल 77.08 प्रतिशत मतदान रहा।
उन्होंने बताया कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 95066 मतदाताओं में से 71457 मतदाताओं ने मतदान किया, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 90988 मतदाता है जिसमें से 74063 मतदाताओं ने मतदान किया, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 71563 में से 61004, 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 85950 में से 57453 तथा 54-कसौली (अ.जा.)  विधानसभा क्षेत्र में 68463 में से 53596 मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 75.17 प्रतिशत, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 81.40 प्रतिशत, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 85.25 प्रतिशत, 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 66.84 प्रतिशत तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 78.28 प्रतिशत मतदान रहा।
कृतिका कुलहरी ने बताया कि ज़िला सोलन में कुल 211328 पुरूष मतदाता है जिसमें से 161934 पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 48037 पुरूष मतदाता है जिसमें से 35414, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 46655 पुरूष मतदाता है https://www.tatkalsamachar.com/kullu-district-election-officer/ जिसमें से 37445, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 37331 पुरूष मतदाता है जिसमें से 31590, 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 44027 पुरूष मतदाता है जिसमें से 29687 तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 35278 पुरूष मतदता है जिसमें से 27798 पुरूष मतदाताओं ने मतदान किया।
उन्होंने बताया कि ज़िला सोलन में कुल 200692 महिला मतदाता है जिसमें से 155632 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 47028 महिला मतदाता है जिसमें से 36042, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 44329 महिला मतदाता है जिसमें से 36615, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 34230 महिला मतदाता है जिसमें से 29412, 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 41920 महिला मतदाता है जिसमें से 27765 तथा 54-कसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 33185 महिला मतदाता है जिसमें से 25798 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ज़िला में कुल 10 अन्य मतदाता है जिसमें से 07 ने मतदान किया। 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 01 जिसमें से 01, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 04 मतदाता है जिसमें से 03, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 02 मतदाता है जिसमें से 02 तथा 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में 03 जिसमें से 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago