Bharat

Karnal News : हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में गठित हुई जिला कार्यकारिणी

करनाल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आगामी जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 की रूपरेखा तय करना और जिला कार्यकारिणी का गठन करना रहा। बैठक की अध्यक्षता स्वयं हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष एवं हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HYSA) के राज्य प्रमुख डॉ. जयदीप आर्य ने की।

बैठक में मौजूद विभिन्न गणमान्यजनों, योग गुरुओं और समाजसेवियों ने एक मत से निर्णय लिया कि इस बार चैंपियनशिप को पहले से भी अधिक संगठित, तकनीकी रूप से समृद्ध और व्यापक रूप में आयोजित किया जाएगा। बैठक में जिले की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें युवा और अनुभवी चेहरों को समाविष्ट किया गया है।

गठित हुई जिला कार्यकारिणी:

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी निम्नानुसार हैं:

संरक्षक: विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणुबाला गुप्ता, एस.पी. चौहान, कुलदीप दीवान, संजीव कक्कड़

जिला अध्यक्ष: डॉ. जयदीप आर्य

जिला सचिव: स्वतंत्र कुकरेजा

कोषाध्यक्ष: रोशन आर्य

उपाध्यक्ष: एडवोकेट विजयपाल, अजय आर्य

सह-सचिव (टेक्निकल): अश्विनी मिश्रा, रुचिका आर्या

कार्यालय प्रभारी: तेजपाल सिंघल

मीडिया कॉर्डिनेटर: रजनीश चोपड़ा

लीगल एडवाइजर: रोहित गुप्ता

ऑडिटर: एडवोकेट रजनी गुलाटी

सदस्य: नीरज सोंधी, दिनेश शर्मा, जोगिंद्र जुड़, संदीप आचार्य, बिंदिया अरोड़ा, रूबल गोयल

आगामी प्रतियोगिता की प्रमुख बातें:

 आयोजन तिथि: 18 अगस्त 2025

 स्थान: करनाल (स्थान की अंतिम घोषणा शीघ्र)

 आयोजक संस्था: करनाल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HYSA के अंतर्गत)

 सहयोगी संगठन: हरियाणा योग आयोग व योगासन भारत

 प्रतियोगिता शुल्क:

₹200 प्रति प्रतिभागी (1 या 2 इवेंट्स)

₹300 (2 इवेंट्स से अधिक के लिए)

आयु वर्ग: 10 वर्ष से 55 वर्ष तक के आयु वर्ग में लड़के व लड़कियां अलग-अलग भाग लेंगे।

चैंपियनशिप में शामिल 10 इवेंट्स:

1. ट्रेडिशनल योगासन

2. फॉरवर्ड बेंडिंग

3. बैक बेंडिंग

4. ट्विस्टिंग बॉडी

5. हैंडस्टैंड

6. लेग बैलेंस

7. सुपाइन

8. इंडिविजुअल आर्टिस्टिक सिंगल

9. आर्टिस्टिक पेयर

10. रिदमिक पेयर

डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि यह एक ओपन चैंपियनशिप होगी, ताकि राज्य के किसी भी जिले या संस्था से योग में रुचि रखने वाले खिलाड़ी भाग ले सकें। प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम दो इवेंट्स में हिस्सा ले सकेंगे।

डॉ. आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन योगासन भारत और वर्ल्ड योगासन के तकनीकी मानदंडों के अनुसार किया जाएगा। चैंपियनशिप में विजेता रहे गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी ही आगामी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे।

उन्होंने इस आयोजन को ‘योग को खेल के रूप में जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल’ बताया और समस्त विद्यालयों, संस्थाओं एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।

सचिव स्वतंत्र कुकरेजा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया और प्रतियोगिता की जिम्मेदारियों का विभाजन किया।

बैठक में तकनीकी संयोजक अश्विनी मिश्रा को चैंपियनशिप का डायरेक्टर और रुचिका आर्या को मैनेजर नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष एडवोकेट विजयपाल ने सभी सदस्यों को उनके समय व सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago