Himachal Pradesh

Hamirpur News :- समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सेर बलौणी तथा मैड़ का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।


 इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू हमेशा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ कार्य करते हैं और इसके लिए उन्होंने कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य भी आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।


 सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वह हमीरपुर क्षेत्र के गांवों का दौरा करके जनसमस्याएं सुन रहे हैं तथा मुख्यमंत्री को इन जनसमस्याओं से अवगत करवा रहे हैं। क्षेत्र की कई समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है।
 उन्होंने मैड़ में पेयजल समस्या के समाधान के लिए मौके पर ही जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मैड़ में मोक्षधाम के निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा और क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं के निवारण के लिए भी त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेर बलौणी क्षेत्र के लोगों ने मुख्यतः सामुदायिक भवन और युवक मंडल भवन के निर्माण की मांग रखी है। इसके संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।


 सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि सभी हमीरपुरवासियों के लिए यह गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री हमारे जिला से संबंध रखते हैं और ढाई वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले के लिए कई बड़ी परियोजनाएं मंजूर की हैं। इनमें हमीरपुर में बस स्टैंड का निर्माण, नगर निगम का दर्जा, कामगार कल्याण बोर्ड के प्रदेश स्तरीय कार्यालय सहित चार अन्य प्रदेश एवं जोनल स्तर के कार्यालयों की स्थापना, मेडिकल कालेज में कार्डियोलॉजी, नैफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसे अति महत्वपूर्ण विभागों, रोबोटिक सर्जरी तथा कैंसर केयर संस्थान को स्वीकृति प्रदान करना शामिल है। आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री हमीरपुर के चहुमुखी विकास के लिए एक व्यापक रोडमैप को चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित करेंगे।  


  इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश आनंद, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव गोपालकृष्ण बॉबी, कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष मित्रभूषण शर्मा, व्यापार मंडल मैड़ के अध्यक्ष रमेश चड्ढा, विजय कपिल, रण सिंह, वीरी सिंह, राकेश चड्ढा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago