Blog

Una News: – स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल अरनियाला में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित, साइबर अपराध से सतर्क और नशे से दूर रहने का दिया संदेश

 हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद द्वारा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के सहयोग से आज स्कॉलर्स यूनिफाइड वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अरनियाला (ऊना) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने की। इस दौरान बच्चों को साइबर अपराध, नशा निवारण और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ दीं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी, शिकायत निवारण प्रणाली और डीएनडी जैसी सेवाएँ प्रमुख रहीं।
रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों और उपभोक्ताओं को सतर्क करते हुए बताया कि इंटरनेट, मोबाइल एप्लिकेशन और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स, एटीएम पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें। उन्होंने कहा कि ट्राई टेलीफोन उपभोक्ताओं की शिकायतों के प्रभावी समाधान और अनचाही वाणिज्यिक कॉल्स व मैसेज से राहत दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो वह राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार द्वारा विकसित “संचार साथी”https://tatkalsamachar.com/shimla-tsarap-chu-conservation/ ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया।
इसके अलावा परिषद सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने प्रतिभागियों को बांट और माप कानून के बारे में जानकारी दी और बताया कि खरीदारी करते समय उपभोक्ताओं को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
इस मौके पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के प्रधानाचार्य धीरज शर्मा, डीएफएससी राजीव शर्मा, परिषद के वित्त सचिव अनोखी राम, स्कूल स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago