Kangra : पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा

प्रदेश सरकार द्वारा पौंग डैम क्षेत्र में पर्यटन विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वन्यजीव अभ्यारण्य के तहत कुछ जगहों को इससे बाहर करने का कार्य किया गया है। इसके उपरांत इस क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आज शनिवार को उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।


उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप के विकसित करने के साथ पौंग झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यहां पर जलक्रीड़ा, शिकारा और क्रूज जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जिला को पर्यटन राजधानी बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में पहचान मिल सके, इसके लिए प्रशासन द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि पौंग डैम में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कुछ जगहों को वन्य प्राणी अभ्यारण्य से बाहर किया गया है ताकि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने की दिशा में विशेष कार्य योजना के तहत कार्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के साथ इस क्षेत्र को पर्यटन हब बनाने के लिए प्रयासरत है। जिससे विश्व के पर्यटन मानचित्र पर पौंग क्षेत्र को पहचान मिल सके।  


उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से इस दिशा में अपने-अपने विभाग से सम्बंधित विस्तृत योजनाएं तैयार करने तथा आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि पौंग डैम में जलक्रीड़ा तथा अन्य पर्यटन गतिविधियां शुरू होने से जहां देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा वहीं स्थानीय लोगों विशेषकर बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी  उपलब्ध होंगे।


बैठक में एसडीएम ज्वाली मोहिंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-nhai-3/

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago