Kangra News : ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। शुक्रवार को  विधायक कमलेश ठाकुर ने ग्राम पंचायत मरेड़ा में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत कहा कि सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इससे पहले नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

   उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम आरंभ किए हैं इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर तक पात्र लोगों तक पहुंचे इस के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।

   उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरा विस क्षेत्र में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। देहरा विस क्षेत्र में हर घर नल और बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि लोगों को पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण पर भी आवश्यक बल दिया जा रहा है https://tatkalsamachar.com/shimla-news-himachal-pradesh-cabinet-decisions/ स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर स्वयं लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़ ।  
सीएम का जताया आभार
विधायक कमलेश ठाकुर ने गत दिवस मंत्रीमंडल की बैठक में पुलिस जिला देहरा बनाने के निर्णय तथा इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 39 पद सृजित कर भरने का निर्णय लेने पर आभार व्यक्त किया है https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=NYpym1neeMS7akh1 इसके साथ ही पुलिस चैकी डाडासीबा को एसडीपीओ देहरा तथा पुलिस स्टेशन देहरा के अंतर्गत पुलिस चैकी मोइन स्थापित करने तथा जिला कांगड़ा के देहरा में लोक निर्माण विभाग का वृत खोलने पर आभार व्यक्त किया है।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

1 hour ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

1 hour ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

2 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

2 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago