Chamba News : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से संबंधित सभी तैयारियां पूरी-मुकेश रेपसवाल,

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 से जुड़े विभिन्न विषयों से संबंधित प्रबंधो के अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं यह जानकारी उपायुक्त  एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला कमेटी मुकेश रेपसवाल ने दी। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बार मिंजर मेले में जिला चंबा के कलाकारों सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकारों को विशेष महत्व दिया जा रहा है ताकि प्रदेश की युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रस्तुत करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके। उन्होंने बताया कि मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में 4 अगस्त को बॉलीवुड सिंगर जावेद अली प्रमुख कलाकार होंगे इसके अतिरिक्त मेले के दौरान तीन बॉलीवुड सांस्कृतिक संध्याएं, तीन पंजाबी सांस्कृतिक संध्याएं तथा तथा प्रत्येक प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रमुख कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जिला चंबा सहित प्रदेश के अन्य जिलों से कुल 22  प्रमुख हिमाचली कलाकार मिंजर मेले की विभिन्न सांस्कृतिक संध्याओं में लोगों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा क्योंकि मिंजर मेला को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है इसलिए इस बार मेले में अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियां शामिल करने का प्रयास भी किया जा रहा है। मुकेश रेपसवाल ने जानकारी दी के इस बार मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या शहीदों के नाम रहेगी जिसमें जिला के विभिन्न हिस्सों के शहीदों के परिजनों तथा वीर नारियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इसे पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मिंंजर मेले के दौरान सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं बारे जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मिंजर मेला क्षेत्र को 3 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पहला सेक्टर चौगान नंबर 1, दूसरा सेक्टर चौगान नंबर 1से 5 तथा तीसरा सेक्टर ट्रैफिक व पार्किंग निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मिंजर मेले में कुल 500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं जिसमें 225 पुलिस जवान जिला के बाहर से लगाए गए हैं इसके  अलावा 150 होमगार्ड के जवान भी मिंजर मेले में ड्यूटी देंगे। उन्होंने बताया कि पार्किंग की सुविधा पुलिस ग्राउंड बारगा में की गई है तथा भरमौर चौक से इरावती चौक तक सड़क के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के वाहन पार्किंग पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को अचूक करने के मध्य नजर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा दस्ते तैनात किए गए हैं https://tatkalsamachar.com/shimla-news-himachal-pradesh-cabinet-decisions/ उन्होंने बताया कि मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रबंध किए गए हैं। अभिषेक यादव ने बताया कि जिला में मिंजर मेले की सुरक्षा को पुख्ता करने के मकसद से सभी होटलों व सरायों की विशेष जांच की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है https://youtu.be/nyGdgNGe5dk?si=NYpym1neeMS7akh1 कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व पहले से आकर यहां न ठहरा हो। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से सुल्तानपुर, बालू तथा हरदासपुर में बैरियर स्थापित किए गए हैं ताकि पर हर एक स्थिति में यातायात व्यवस्था नियंत्रित रहे तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जा सके। इसके अलावा विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी  कैमरे स्थापित किए गए हैं  जिसके लिए चौगान में ही नियंत्रण का स्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी थी मिंजर मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की 20 उच्च स्तरीय खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है। 

इस अवसर पर मुकेश रेपसवाल उपायुक्त एवं अध्यक्ष मिंजर मेला कमेटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एडीएम अमित नेहरा, एसडीएम अरुण शर्मा, एसी टू  डीसी पी पी सिंह सहित विभिन्न मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

21 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago