5 crore 77 lakh will be spent on construction of road from Thaula Basti to Bhoi: Pathania
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नाबार्ड के अंतर्गत थौला बस्ती से भोई सड़क के निर्माण पर 5 करोड़ 77 लाख की राशि व्यय की जाएगी इससे अनसुई, थौला,भोई, कल्याड़ा , सवाला तथा बंडी गाँव के लगभग 3000 लोग लाभान्वित होंगें। वीरवार को इसी सड़क के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कि 2 वर्ष पूर्व बरसात में गज खड्ड के पानी के कारण रजोल व इसके आसपास बहुत अधिक नुकसान हुआ था इसकी रोकथाम हेतु लगभग 6 करोड़ की धनराशि व्यय करके डंगे एवं अन्य कार्य किये गए हैं । जिस कारण इस वर्ष बरसात में इस तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है । उन्होंने जानकारी दी कि बंडी की अम्बोटी कूहल पर डेढ़ करोड़ रुपये व्यय होंगें तथा पुली के निर्माण के लिए शीघ्र ही 2 लाख की धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी ।
केवल पठानिया ने कहा कि बनोई से कल्याड़ा सड़क पर शहीद विनोद कुमार की याद में गेट का निर्माण करवाया जाएगा।बंडी में सोलर लाइट तथा शमसान घाट के निर्माण के लिए भी समुचित धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-board-appealed/ उन्होंने कहा कि भोई में खेल मैदान का निर्माण भी करवाया जाएगा । उन्होंने जलशक्ति विभाग को धमोल कूहल को शीघ्र ठीक करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
पीपल का पौधा रोपकर कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने चंबी में एटीसी शाहपुर के सौजन्य से इको क्लब रैत तथा वन विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा लगाया। https://youtu.be/rhU6ccweSkI?si=Kcf3pCM0jMt8svoJ इस अवसर पर साइंटिफिक अधिकारी एवं एटीसी शाहपुर की प्रभारी सुनन्दा पठानिया ने बताया कि उपमुख्य सचेतक के दिशा-निर्देश पर आज शाहपुर के लगभग सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने स्कूल के नजदीक मंदिरों परिसरों में ज्यादातर पीपल के पौधों के साथ साथ अन्य पौधे भी लगाए । उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने इको क्लब रावमापा रैत को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
जनसमस्याएं भी सुनीं
उपमुख्य सचेतक ने रैत स्थित अपने कार्यालय ,भोई तथा बंडी में लोगों की समस्याओं को भी सुना । इस अवसर पर एनएसयूआई के सन्नी शर्मा, अभय, अमर ,मनजीत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपमुख्य सचेतक से मिला तथा अपनी विभिन्न मांगों को उनको सम्मुख रखा । पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस नेता बलबीर चौधरी ने मुख्यातिथि तथा अन्य आये हुए मेहमानों का स्वागत किया । उन्होंने इस क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपमुख्य सचेतक का आभार जताया एवं धन्यवाद किया । इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, सांइटिफिक अधिकारी एवं एटीसी की प्रभारी सुनन्दा पठानिया, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया,अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता लोकनिर्माण बलवीत , रेंज अधिकारी सुमित शर्मा, प्रधान बंडी अश्वनी, उपप्रधान नागनपट्ट सुशील, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, जेई देवव्रत,एटीसी शाहपुर की रेणु जसवाल एवं सुमन, इको क्लब के सदस्यों के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…